नाइजीरिया के इस्लामिक स्कूल में लगी भीषण आग, 17 बच्चे जिंदा जले; जानें हादसे की वजह

World News in Hindi: नाइजीरिया के एक स्कूल में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है।

fire

World Latest News: नाइजीरिया के उत्तर पश्चिमी इलाके में पड़ते एक इस्लामिक स्कूल में आग लगने से 17 छात्रों की मौत हो गई। कई छात्र गंभीर रूप से झुलस गए हैं। अधिकारी आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। देश की आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसी ने घटना की पुष्टि की है। एजेंसी ने कहा कि बुधवार को जम्फारा राज्य के कौरा नमोदा जिले में भीषण आग लग गई। इस दौरान स्कूल में 100 बच्चे मौजूद थे। 17 बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं। उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। आग लगने की वजह का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि स्कूल के अंदर लकड़ियों का ढेर पड़ा था। किसी अज्ञात शख्स ने इसमें आग लगा दी। नाइजीरियाई राष्ट्रपति बोला टीनुबू ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। राष्ट्रपति ने कहा कि वे पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। देशभर के स्कूलों को हादसे के बाद बच्चों की सुरक्षा के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। नाइजीरिया में स्कूलों में पहले भी ऐसे हादसे सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन

स्कूलों की सुरक्षा के लिए निर्देश जारी

पिछली घटनाओं के लिए सरकार ने स्कूलों को लेकर जारी सुरक्षित पहल के तहत सिफारिशों को लागू करने में विफलता को जिम्मेदार ठहराया था, जिसे स्कूलों और छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार ने 2014 में तैयार किया था। प्रेसिडेंट टीनूबू ने अधिकारियों को निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने को कहा है। पिछले महीने नाइजीरिया की राजधानी अबुजा के बाहरी इलाके में एक स्कूल में एक विस्फोट हुआ था। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे।

विज्ञापन

इसी साल जनवरी में नाइजीरिया के नॉर्थ सेंटर हिस्से में एक गैसोलीन टैंकर में विस्फोट हुआ था, जिसमें 70 लोग मारे गए थे। विस्फोट नाइजर प्रांत के सुलेजा क्षेत्र के पास हुआ था। कुछ लोग जेनरेटर का उपयोग करके एक टैंकर से दूसरे ट्रक में गैसोलीन ट्रांसफर कर रहे थे, अचानक विस्फोट हो गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ