'कुछ दस्तावेज पूरी तरह तैयार…', शांति समझौते के लिए बेकरार हैं जेलेंस्की, पुतिन मान जाएंगे?

रूस के साथ जारी जंग से यूक्रेन को भारी नुकसान पहुंचा है. रूस आए दिन यूक्रेन पर हमला कर रहा है. जिसके बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति अपनी जनता के भले के लिए पुतिन के साथ सिर्फ रक्षा समझौता चाहते हैं.

Volodymyr Zelenskyy

Credit: Social Media

रूस के हमलों से तंग आ चुके यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की अब बस बस शांति चाहते हैं. वो हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं जिससे कि युद्ध खत्म हो जाए. यूक्रेन अब रूस के साथ शांति समझौता करने की कोशिश में जुटा है. राष्ट्रपति जेलेंस्की ने गुरुवार को अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर के साथ बीतचीत की. उन्होंने बताया कि शांति समझौते के कुछ दस्तावेज पूरी तरह तैयार हो चुके हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

जेलेंस्की ने जारी किया वीडियो संदेश

राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो मैसेज जारी करते हुए कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच शांति समझौता करने के लिए दोनों देशों को संवेदनशील मुद्दों को हल करना होगा. उन्होंने कहा कि ये जरूरी है कि यूक्रेन अमेरिकी दूतों के साथ जो चर्चा कर रहा है, वो हर हाल में सफल हो पाए. राष्ट्रपति ने कहा कि शांति समझौते के कुछ दस्तावेज पूरी तरह तैयार हैं और कुछ पर काम पूरा होने ही वाला है, संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा अभी बाकी है. उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ मिलकर यूक्रेन जल्द इसे पूरा करेगा और आने वाले हफ्ते यूक्रेन के लिए व्यस्त हो सकते हैं.

जेलेंस्की ने मांगी पुतिन की मौत की कामना

इससे पहले क्रिसमस ईव पर राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक वीडियो संदेश जारी किया था, जिसमें उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कड़ी निंदा करते हुए उनकी मौत की कामना की थी. इसमें जेलेंस्की ने पुतिन का नाम लिए बिना ही कहा कि सबकी यही इच्छा है कि वो खत्म हो जाए. जेलेंस्की के इस बयान से साफ था कि वो किसकी मौत की कामना कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ