बांग्लादेश में मारा गया हिंदू युवक अमृत मंडल कौन था? पुलिस रिकॉर्ड में क्यों दर्ज था नाम

Who was Hindu Man Amrit Mandal: बांग्लादेश में ईशनिंदा के आरोप में लिंच कर जिंदा जलाए दीपू दास के बाद पीट पीटकर मार दिया गया दूसरा हिंदू युवक अमित मंडल कौन था? जिसका नाम पहले से पुलिस से रिकॉर्ड में दर्ज था. इससे बांग्लादेश में रह रहे हिंदू परिवारों में दहशत बढ़ गई है.

who was Hindu Man Amrit Mandal

Who was Hindu Man Amrit Mandal: बांग्लादेश में दीपू दास के बाद जिस हिंदू युवक की बीती रात पीट पीटकर हत्या कर दी गई, उस अमृत मंडल का नाम पहले से पुलिस के रिकार्ड में दर्ज था. कथित तौर पर जबरन वसूली के आरोप में अमृत मंडल पर केस भी दर्ज था. अमृत मंडल की हत्या 24 दिसंबर की रात करीब 11 बजे बांग्लादेश के राजभर जिले में हुई. अमृत मंडल के एक सहयोगी मोहम्मद सलीम को बांग्लादेशी पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया और उसके पास कथित तौर पर हथियार बरामद किए हैं.

विज्ञापन

हिंदू युवक अमृत मंडल कौन था?

अमृत मंडल को बांग्लादेश पुलिस के रिकार्ड में सम्राट के नाम से जानती थी, जो जबरन वसूली सहित गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त गैंग का सरगना था. वहीं, अमृत मंडल के पिता अक्षय मंडल उपज़िला के हुसैनडांगा गांव के निवासी हैं. बांग्लादेश पुलिस के मुताबिक, अपने नाम से बनाए सम्राट वाहिनी गैंग से अमृत क्रिमिनल गतिविधियों को अंजाम देता था. आरोप है कि अमृत अपने सहयोगी मोहम्मद सलीम के साथ हथियार लेकर जबरन वसूली के लिए गया था, जहां घरवालों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने अमृत को घेर लिया और बेरहमी से पिटाई कर उसे मार डाला.

विज्ञापन

हिंदू परिवारों पर हमलावरों को मिलेगा ईनाम

बांग्लादेश के हिंदू परिवारों पर हमला करने वालों का सुराग देने वाले को पुलिस ने पुरस्कार किए जाने की घोषणा की है. चटोग्राम रेंज के पुलिस प्रमुख अहसान हबीब ने इनाम की घोषणा उस समय की, जब वह चटोग्राम के दक्षिण-पूर्वी बंदरगाह शहर का दौरा करने गए थे. वहां बीती रात एक हिंदू परिवार के घर पर आग लगाकर लोगों को जिंदा जलाने की कोशिश हुई. बांग्लादेश के इत्तेफाक अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक, शहर के पास एक हिंदू स्वामित्व वाले सुख शिल और अनिल शिल के घर में बीती रात आग लगा दी गई थी, लेकिन घर जलकर राख हो गया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ