'गुडनाइट, हैप्पी न्यू ईयर…' डिटेंशन सेंटर ले जाते वक्त US अधिकारियों से बोले मादुरो, VIDEO आया सामने

Nicolas Maduro Videos: अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला से अमेरिका तक वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की पूरी परेड कराई है, जिसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए हैं. हालांकि इस दौरान मादुरो काफी शांत नजर आए और उन्होंने अमेरिकी सेना के अधिकारियों से बातचीत भी की, लेकिन हाथों में हथकड़ी पहने मादुरो को अमेरिकी सेना की कस्टडी में पूरी दुनिया को दिखाया गया है.

Nicolas Maduro

Nicolas Maduro

Nicolas Maduro Videos: वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करके अमेरिका की सेना अपने देश ले आई है. मादुरो को न्यूयॉर्क लाकर ब्रुकलिन स्थित अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (DEA) के हेड ऑफिस में MDC में रखा गया है. अमेरिकी सेना ने मादुरो को न्यूयॉर्क में एयरबेस पर उतारकर DEA ऑफिस तक लाए जाने की वीडियोग्राफी की है, जिसके वीडियो भी व्हाइट हाउस की रैपिड रिस्पांस 47 टीम ने सोशल मीडिया पर अपलोड करके पूरी दुनिया को दिखाए हैं.

विज्ञापन

X पर पोस्ट किए गए हैं वीडियो

दूसरे शब्दों में कहें तो अमेरिकी सेना ने मादुरो की पूरी परेड कराई है, जिसके वीडियो वायरल किए गए हैं. मैनहट्टन में DEA ऑफिस के अंदर बने वीडियो को X पर पोस्ट किया गया, जिसमें 63 वर्षीय मादुरो को हथकड़ी पहने और काले रंग की हुडी वाली स्वेटशर्ट पहने हुए दिखाया गया है. उन्हें DEA NYD लेबल वाले नीले कालीन से ढके एक गलियारे में चलते हुए दिखाया गया है. उन्हें कमरे में मौजूद अधिकारियों को शुभ रात्रि और नया साल मुबारक कहते हुए भी सुना जा सकता है.

विज्ञापन

सेना ने कराई मादुरो की परेड

एक अन्य वीडियो में मादुरो को अमेरिकी धरती पर उतरते हुए दिखाया गया. उन्हें पहले शनिवार शाम को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिकी सेना की कस्टडी में मादुरो की एक फोटो जारी की थी, जिसमें उनकी आंखों पर पट्टी बंधी थी औ हाथों में हथकड़ी थी. शनिवार को अलसुबह अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला पर हमला किया था. इस दौरान राजधानी काराकास स्थित फोर्ट टियूना सैन्य परिसर में अपने घर में सो रहे मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिकी सेना ने पकड़ लिया.

अमेरिका में नशा तस्करी के आरोप

बता दें कि अमेरिका ने मादुरो पर कोकीन की तस्करी करने, नार्को टेररिज्म को बढ़ावा देने और चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया है. इसलिए अमेरिका ने वेनेजुएला में तख्तापलट करने की योजना बनाई. इसके लिए अमेरिकी सेना ने पहले कैरेबियन सागर में वेनेजुएला की घेराबंदी की. अमेरिका ने मादुरो को सत्ता से हटने और देश छोड़कर जाने का आदेश दिया, लेकिन वे नहीं माने तो अमेरिकी सेना ने हवाई हमले करके मादुरो को उनके घर में घुसकर गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ