ट्रेन में महिला को जिंदा जलाने पर भड़के मस्क, US में सनकी का कारनामा

World News in Hindi: अमेरिका में एक महिला को जिंदा जला देने का मामला सामने आया है। एक सनकी शख्स ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मामले में एलन मस्क की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

World News in Hindi

सीसीटीवी में कैद आरोपी, एलन मस्क

World Latest News: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन में सो रही एक महिला को सनकी शख्स ने आग लगा दी। महिला को आग लगाने के बाद आरोपी कुछ देर उसे वहीं बैठकर देखता रहा। इसके बाद वहां से चला गया। गश्त कर रहे पुलिस अधिकारियों ने जब आग देखी तो वे भागकर महिला के पास आए। किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी। पुलिस ने कुछ देर बाद ही आरोपी को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़िता और आरोपी के बीच कोई संबंध नहीं था। दोनों एक-दूसरे को नहीं जानते थे। इस मामले में अरबपति एलन मस्क की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। हमलावर की पहचान 33 साल के सेबेस्टियन जोपेटा तौर पर हुई है, जो 2018 में अवैध तौर पर अमेरिका में घुसा था। पुलिस के मुताबिक आरोपी ग्वाटेमाला का रहने वाला है।

लाइटर से लगाई आग

स्थानीय पुलिस अधिकारी जेसिका टीश के अनुसार मामले की जांच जारी है। यह अमेरिका में हुए अब तक के खौफनाक हमलों में से एक है। वारदात के बाद आसपास के यात्रियों में भी दहशत का माहौल बन गया। आरोपी ने सोमवार को सुबह हमला किया। ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी कि आरोपी सो रही महिला के सबसे लास्ट वाले डिब्बे में पहुंचा। हमलावर ने बिना कोई आवाज किए लाइटर निकालकर महिला को आग लगा दी। कुछ ही सेकेंड में आग ने महिला को पूरी तरह चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

साथ में बैठे लोग इस कदर डर गए कि वे कुछ नहीं कर सके। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपी की पूरी करतूत रिकॉर्ड हो गई है। कई वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि आरोपी आग लगाने के बाद महिला को वहीं पर बैठकर देखता रहता है। इसके बाद वहां से आराम से फरार हो जाता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी हमले के बाद दूसरी ट्रेन में सवार हो गया था। जिसे दबोच लिया गया है। पुलिस को आरोपी के बारे में लोगों ने फोन करके ट्रेन में सवार होने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन

चर्चा में हैं एलन मस्क

वारदात के वायरल वीडियो पर अरबपति एलन मस्क ने रिएक्ट किया है। मस्क ने लिखा है कि बस अब बहुत कुछ हो चुका। बता दें कि मस्क राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद चर्चा में हैं। ट्रंप को अवैध प्रवासियों के खिलाफ माना जाता है। ट्रंप के सहयोग के कारण चर्चा में आए मस्क का रिएक्शन इस मामले में अवैध प्रवासी के आरोपी होने के बाद ही माना जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ