मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से होकर होने वाले समुद्री यातायात में आई रुकावटों ने इंटरनेशनल शिपिंग इंडस्ट्री के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है. फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी में लंबे समय तक रुके और फंसे कार्गो शिप अब एक अलग तरह के पर्यावरणीय खतरे का कारण बन सकते हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जहाजों की सतह पर जमा होने वाले समुद्री जीव दूसरी जगहों तक पहुंचकर आक्रामक प्रजातियों के फैलाव का कारण बन सकते हैं.
लंबे समय तक खड़े जहाज बन सकते हैं खतरा!
आपको बता दें कि जब कोई जहाज कई हफ्ते या महीनों तक समुद्र में एक ही जगह खड़ा रहता है, तो उसके पानी के भीतर मौजूद हिस्सों पर शैवाल, बार्नाकल, मसल्स और दूसरे सूक्ष्म समुद्री जीव चिपककर बढ़ने लगते हैं. इस प्रक्रिया को बायोफाउलिंग कहा जाता है. सामान्य परिस्थितियों में जहाज बंदरगाह या एंकर क्षेत्र में सीमित समय के लिए रुकते हैं, लेकिन लंबे समय तक एक ही जगह पर खड़े रहने से इन जीवों को जहाज के निचले तल पर पनपने और प्रजनन का अधिक समय मिल जाता है.
यह भी पढ़ें: सऊदी अरब में मक्का समेत कई शहरों में अलर्ट, लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
हॉर्मुज जलडमरूमध्य इस लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. संकट से पहले यहां रोजाना करीब 130 कार्गो जहाजों की आवाजाही होती थी. ऐसे में अगर लंबे समय तक रुके जहाजों पर बड़ी संख्या में समुद्री जीव जमा हो गए हैं, तो स्थिति नॉर्मल होने और जहाजों की आवा-जाही दोबारा शुरू होने के बाद जहाज पर चिपके सूक्ष्म जीव एशिया, यूरोप और अन्य क्षेत्रों के बंदरगाहों तक पहुंच सकते हैं.
अच्छा या बुरा, कैसा होगा असर?
बायोफाउलिंग के जरिए केवल सामान्य समुद्री जीव ही नहीं, बल्कि परजीवी और रोग फैलाने वाले जीव भी नए पर्यावरण में पहुंच सकते हैं. इससे स्थानीय मछलियों और शेलफिश पर असर पड़ने की आशंका रहती है. अलग-अलग क्षेत्रों की प्रजातियों के संपर्क में आने से जेनेटिक चेंज की संभावना भी बन सकती है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर जगह नई प्रजातियां स्थापित हो जाएंगी. इसके लिए अनुकूल पर्यावरण और पर्याप्त आवास जैसी कई परिस्थितियां जरूरी होती हैं. मुंबई, कोलंबो और सिंगापुर जैसे प्रमुख बंदरगाहों पर विशेष निगरानी की जरूरत बताई जा रही है. पश्चिम एशिया और यूरोप के बंदरगाह भी इस जोखिम के दायरे में आ सकते हैं.
यह भी पढ़ें: जिनपिंग के शाही स्वागत के बाद ट्रंप क्या चाहते हैं? मिलिट्री फ्लाईपास्ट के पीछे US का असली एजेंडा समझें
संबंधित खबरें
कब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
3 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
6 hrs agoLIVE: भोपाल में परिवार के 4 सदस्यों का गला रेतकर आरोपी ने किया सुसाइड
9 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
9 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
9 hrs agoबांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
22 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
1 day agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
1 day agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
1 day agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines