सऊदी अरब में मक्का समेत कई शहरों में अलर्ट, लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह
मक्का समेत सऊदी अरब के कई हिस्सों में नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म से संभावित खतरे को लेकर अलर्ट जारी हुआ. सिविल डिफेंस ने लोगों को सुरक्षित जगह जाने की सलाह दी.
मक्का समेत सऊदी अरब के कई हिस्सों में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है. (Image- @HaramainInfo/X)
विज्ञापन
सऊदी अरब में मक्का और कई अन्य हिस्सों में अचानक सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया. यह अलर्ट सऊदी अरब के नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म के जरिए भेजे गए हैं. सऊदी सिविल डिफेंस ने लोगों को सतर्क रहने और अधिकारियों के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी है.
मक्का में संभावित खतरे को लेकर चेतावनी
सऊदी सिविल डिफेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि मक्का शहर में खतरे को लेकर नेशनल अर्ली वार्निंग प्लेटफॉर्म से चेतावनी जारी की गई थी. हालांकि, कुछ मिनट बाद ही ये अलर्ट हटा दिए गए. पिछले कुछ हफ्तों में भी सऊदी अरब में इस तरह के अलर्ट जारी हुए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, कई बार अलर्ट के बाद यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों की ओर से हमलों की घटनाएं सामने आई हैं.
Advertisment
تنبيه زال الخطر عن مدينة مكة المكرمة، لسلامتك الاستمرار في اتباع تعليمات #الدفاع_المدني وتجنب التجمهر والتصوير نهائيًا. في حالة الطوارئ اتصل بالرقم (911).
सिविल डिफेंस ने लोगों से शांत रहने और तुरंत किसी सुरक्षित जगह जाने को कहा. लोगों को सलाह दी गई कि वे किसी इमारत के अंदर या ऐसी जगह रहें जो खिड़कियों से दूर हो. लोगों से कहा गया कि खतरा खत्म होने तक घर या इमारत से बाहर न निकलें. खुले इलाकों, खिड़कियों, शीशों, बालकनी और छत से दूर रहने की सलाह दी गई है. साथ ही भीड़भाड़ या किसी भी खतरनाक जगह पर जाने से बचने को कहा गया.
बाहर या सड़क पर मौजूद लोगों के लिए भी निर्देश
जो लोग बाहर थे, उन्हें नजदीकी इमारत में जाने या किसी मजबूत दीवार जैसी जगह के पीछे शरण लेने को कहा गया. वाहन चला रहे लोगों को सड़क के किनारे सुरक्षित जगह पर गाड़ी रोकने की सलाह दी गई, खासकर पुलों और ऊंची इमारतों से दूर रहने को कहा गया. सिविल डिफेंस ने लोगों से खतरनाक जगहों की तस्वीरें लेने या वहां जाने से भी बचने की अपील की.
تم إطلاق إنذار من المنصة الوطنية للإنذار المبكر في حالات الطوارئ في مدينة مكة المكرمة للتحذير من خطر، اتبع الآتي:
A warning has been issued by the National Early Warning Platform in Mecca City to alert of a potential danger. Please follow the instructions below: pic.twitter.com/8YtJcQ1zxb
अधिकारियों के मुताबिक, मक्का, मदीना, रियाद और ईस्टर्न प्रोविंस में खतरा लगते ही 911 पर संपर्क करने को कहा गया है. सऊदी अरब के अन्य हिस्सों में 998 नंबर पर सूचना देने को कहा गया है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक चैनलों से मिलने वाले निर्देशों पर भरोसा करें और उनके अनुसार ही कदम उठाएं.