नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल की पत्नी सीता दहल का निधन, लंबे वक्त से थीं बीमार
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

काठमांडू: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल की पत्नी सीता दहल का निधन हो गया है। वे लंबे वक्त से बीमार चल रही थीं। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। डॉक्टरों ने बताया कि बुधवार को सुबह आठ बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनका निधन हो गया। अस्पताल ने उन्हें 8.33 बजे मृत घोषित कर दिया।
Sita Dahal, wife of Nepal PM Pushpa Kamal Dahal 'Prachanda', passed away today after suffering a cardiac arrest following prolonged illness. pic.twitter.com/zqLL9FJTlN
— ANI (@ANI) July 12, 2023
रिपोर्ट के मुताबिक सुबह ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद उन्हें काठमांडू के नॉर्विक इंटरनेशल अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सीता दहल का ब्लड प्रेशर बढ़ गया था और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: