Nepal President Health: नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के फेफड़े में इंफेक्शन, दिल्ली एम्स में होगा इलाज

Nepal, AIIMS, Ram Chandra Paudel, lung infection, aiims delhi

Nepal President Health: नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल को फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत है। बताया जा रहा है कि बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), नई दिल्ली लाया जाएगा।

विज्ञापन

राष्ट्रपति सचिवालय के एक अधिकारी ने ANI से पुष्टि की कि राष्ट्रपति के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें बुधवार को आगे के इलाज के लिए एम्स ले जाया जाएगा। मंगलवार को सांस लेने में तकलीफ और बेहोशी के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
और पढ़िए – Bangladesh Fire: ढाका के शॉपिंग सेंटर में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड और सेना

फिलहाल टीयूटीएच में चल रहा है इलाज

बता दें कि फिलहाल नेपाल के राष्ट्रपति त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल (टीयूटीएच) में भर्ती हैं। टीयूटीएच के मुख्य प्रशास थपलिया ने पुष्टि की है कि उन्हें एयर एंबुलेंस में भारत ले जाया जा सकता है। राष्ट्रपति सोमवार को जांच के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचे थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
और पढ़िए – VIDEO: जापानी पीएम किशिदा पर Pipe Bomb से हमला, फुमियो को सुरक्षित निकाला; हमलावर अरेस्ट

सोमवार को डॉक्टरों ने उनके फेफड़ों में इंफेक्शन पाया। इसके बाद, उन्हें दवाएं दी गईं, जो उनके स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार करने में विफल रहीं। बता दें कि 13 मार्च को नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राम चंद्र पौडेल ने नेपाल के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ