हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

नेपाल में भारी बारिश से उफान पर बागमती नदी, काठमांडू के मुख्य हाईवे बंद; बाढ़ को लेकर हाई अलर्ट जारी

Heavy rain in Nepal: नेपाल में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, नदी किनारे बसे इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं भूस्खलन के कारण पृथ्वी और बीपी हाईवे समेत मुख्य सड़कें बंद होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है.

विज्ञापन
नेपाल में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बागमती नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, Photo Credit: ANI

Heavy rain in Nepal: नेपाल में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. राजधानी काठमांडू में स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां बागमती नदी उफान पर आ गई है और इसका पानी किनारों को तोड़कर बाहर बहने लगा है. नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने निचले और तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए ‘हाई अलर्ट’ जारी कर दिया है. लगातार बारिश के चलते बागमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है. नदी का पानी किनारे की बस्तियों की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में पानी भरने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है. स्थानीय प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले परिवारों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें : बराज के 25 गेट खुले, आएगा 6 लाख क्यूसेक पानी, बिहार में कोसी के रौद्र रूप से जल प्रलय का खतरा

हाईवे पर लैंडस्लाइड, देश से कटा संपर्क

भारी बारिश के कारण राजधानी को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने वाले प्रमुख राजमार्गों पर जगह-जगह भूस्खलन हुआ है. काठमांडू की लाइफलाइन माने जाने वाले पृथ्वी हाईवे पर धादिंग के पास सात जगहों पर मलबा गिरा है, जिसमें कृष्णभीर और तिग्रांग खोला में सड़क पूरी तरह बंद हो गई है. सड़कें बंद होने के कारण लंबी दूरी के कई यात्री और मालवाहक वाहन रास्तों में ही फंस गए हैं. सड़कों के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और यात्री फंसे हुए हैं. राहत और बचाव दल मलबे को हटाकर हाईवे को फिर से चालू करने के काम में जुटे हुए हैं.

विज्ञापन

वहीं, बीपी हाईवे पर रोशी नदी के तेज बहाव में चौकीडांडा और घुमौने के अस्थायी डायवर्जन बह गए हैं. कावरेपलांचोक में भी लैंडस्लाइड के कारण प्रशासन ने शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. इसके अलावा कांति लोकपथ पर भी ललितपुर साइड में भूस्खलन के कारण ट्रैफिक पूरी तरह रुक गया है, जिससे सैकड़ों वाहन रास्तों में फंसे हुए हैं.

12 जिलों में बाढ़ का खतरा, यात्रा न करने की चेतावनी

नेपाल के जल विज्ञान और मौसम विज्ञान विभाग (DHM) ने कोशी, बागमती, गंडकी, लुंबिनी और कर्णाली प्रांतों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है. लुंबिनी और गंडकी के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है. विभाग ने 12 जिलों को बाढ़ के लिहाज से बेहद संवेदनशील घोषित किया है.

विज्ञापन

मौसम विभाग ने 25 से 27 सितंबर तक नागरिकों को लंबी दूरी की यात्राएं टालने की सलाह दी है. साथ ही, हिमालयी क्षेत्रों में ट्रैकिंग पर निकले पर्यटकों से अपने कैंप रद्द कर सुरक्षित और निचले स्थानों पर लौटने की अपील की गई है. राहत एवं बचाव टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और मलबे को हटाने का काम जारी है.

यह भी पढ़ें : नेपाल में फिर तबाही के संकेत? मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी, जलप्रलय में जा चुकी 1450 की जान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola