4 इंच लंबाई, आंख नहीं... लॉस एंजिल्स में मिला करीब 500 पैरों वाला नया रहस्यमयी जीव

science news, Mysterious new Millipede, 500 legs Millipede, new Millipede discovered, Los Angeles Thread Millipede
विज्ञापन

Los Angeles Thread Millipede: लॉस एंजिल्स एक नई खोजी गई जीव की प्रजाति का जन्मस्थान बन गया है। नेचर यानी प्रकृति से जुड़ी रिसर्च टीम ने इस नए जीव की प्रजाति को खोजा है, जिसे लॉस एंजिल्स थ्रेड मिलिपेड नाम दिया गया है। टीम ने इस नई प्रजाति की खोज प्रकृतिावदियों ने एक फ्रीवे के पास दक्षिणी कैलिफोर्निया में पैदल यात्रा के दौरान की।

टीम ने जब नई प्रजाति को देखा और फिर उसका डीएनए सिक्वेंसिंग और विश्लेषण किया जिसके आधार पर तय किया गया कि ये जीव बिलकुल नई प्रजाति की है।

Advertisment

कैसा है लॉस एंजिल्स थ्रेड मिलिपेड का आकार?

लॉस एंजिल्स थ्रेड मिलिपेड का आकार पेंसिल जितना पतला है, जो लगभग जेलीफिश टेंटेकल जैसा है। इसकी लंबाई चार इंच है। प्रकृतिवादियों के मुताबिक, लॉस एंजिल्स थ्रेड मिलिपेड जमीन की सतह के नीचे गहराई में बिल बनाता है और अपने आस-पास का पता लगाने के लिए अपने सिर से निकलने वाले सींग जैसे एंटेना पर निर्भर रहता है। खास बात ये कि इस जीव की आंखें नहीं हैं।

जो बात लॉस एंजिल्स को असाधारण बनाती है, वह है इसकी पैरों की संख्या। माइक्रोस्कोप से देखने के बाद रिसर्च टीम इस नतीजे पर पहुंची कि इस जीव के करीब 486 पैर हैं, जिनका आकार भी काफी डरावना है।

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जीव की खोज एक रिसर्च टीम ने की है जिसमें वर्जीनिया पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट, वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी और कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले के कीटविज्ञानी शामिल थे।

विज्ञापन

क्या बोले कीटविज्ञानी पॉल मारेक?

रिसर्च टीम का हिस्सा रहे कीटविज्ञानी पॉल मारेक ने कहा ये काफी दिलचस्प है कि ये मिलिपेड्स लॉस एंजिल्स में हमारे पैरों के नीचे चट्टान के छोटे-छोटे टुकड़ों के बीच अंदरूनी दरारों और दरारों में रेंग रहे हैं। जीव को खोजने वाली टीम में शामिल प्रकृतिवादी सेड्रिक ली ने कहा कि हम नहीं जानते कि वहां पूरी तरह से क्या है, लेकिन ये स्पष्ट है कि वहां अघोषित प्रजातियां हैं।

प्रजातियों पर निष्कर्ष 21 जून को ज़ूकीज़ पत्रिका में पब्लिश किया गया था, जिसके बाद जीव की नई प्रजाति को लॉस एंजिल्स थ्रेड मिलिपेड नाम दिया गया। अब नई खोजी गई मिलीपेड कैलिफोर्निया में पाई जाने वाली अन्य मिलीपेड प्रजातियों में शामिल हो गई है।

विज्ञापन

बता दें कि 2021 में वर्जिनिया में मिले यूमिलीप्स पर्सेफोन ने सबसे अधिक पैरों वाले जीव का रिकॉर्ड कायम किया था। इस जीव के करीब 1,306 पैर थे। वहीं, इससे पहले इलैक्मे प्लेनिप्स प्रजाति के मिलिपेड के शरीर में कुल 750 पैर पाए गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ