मां ने अपनी ही तीन बेटियों की गला घोंटकर हत्या की, पूछताछ में पुलिस को दिया ये बेतुका तर्क
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Mother killed Daughters: न्यूजीलैंड की 42 साल की महिला ने अपनी तीन बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। बच्चियों में दो जुड़वां थी। महिला के खिलाफ क्राइस्टचर्च हाई कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। सुनवाई के दौरान महिला ने अपनी बेटियों की हत्या की बात भी स्वीकार की है।
घटना 16 सितंबर, 2021 की है। वारदात के बाद आरोपी महिला लॉरेन ऐनी डिकैसन के पति ग्राहम डिकैसन ने पुलिस से शिकायत की थी जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लॉरेन ऐनी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने जब लॉरेन ऐनी से पूछताछ की तो उसने बताया था कि बेटियां उसे परेशान करती थीं, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, मृत बच्चियों में छह साल की लियान और दो साल की जुड़वां माया और कार्ला शामिल थी। पूछताछ में लॉरेन ऐनी ने अपनी जुड़वां बेटियों में से एक कार्ला का जिक्र करते हुए बताया कि वह मुझे दांत से काटती थी, मारती थी और खरोंचती थी। मुझे वह 24 घंटे परेशान रखती थी, मुझे समझ नहीं आता था कि उसे कैसे संभालूं। इसी कारण मैंने वारदात को अंजाम दिया।

आरोपी लॉरेन ऐनी के खिलाफ न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च हाई कोर्ट में मामला चल रहा है। कोर्ट में भी उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। हालांकि, लॉरेन ऐनी कोर्ट में अपना बचाव करते हुए कहा कि उसने जान बूझकर नहीं बल्कि अपनी दिमागी हालत ठीक नहीं होने की वजह से वारदात को अंजाम दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लॉरेन ऐनी के पति ग्राहम डिकैसन (पेशे से सर्जन) वारदात वाले दिन जब घर पहुंचे तो उन्होंने अपनी बेटियों को मृत पाया। उन्होंने बताया कि वारदात से कुछ दिन पहले ही वे प्रिटोरिया, साउथ कोरिया से आए थे। वारदात के दिन वे किसी काम से बाहर गए थे। उनके जाने के करीब 20 मिनट बाद लॉरेन ऐनी ने वारदात को अंजाम दिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: