ब्यूटी क्वीन को प्रपोज करने का तरीका ले डूबा! नाराज राष्ट्रपति ने मंगेतर को जेल में डाला, जानें पूरा मामला

World News: नूर्गोझोएवा को प्रपोज किए जाने का वीडियो पूरे किर्गिस्तान में वायरल हो गया। जाहिर है सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश था, लिहाजा नूर्गोझोएवा को यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट करना पड़ा।

पूर्व मिस किर्गिस्तान के मंगेतर को ड्रग्स के मामले में जेल में डाल दिया गया है। इसके लिए उनके राष्ट्रपति अंकल ने आदेश जारी किया था।

पूर्व मिस किर्गिस्तान के मंगेतर को ड्रग्स के मामले में जेल में डाल दिया गया है। इसके लिए उनके राष्ट्रपति अंकल ने आदेश जारी किया था।

Miss Kyrgyzstan Lazzat Nurgozhoeva: पूर्व मिस किर्गिस्तान के मंगेतर को उनके ही अंकल ने जेल में डाल दिया है। अंकल राष्ट्रपति हैं और ब्यूटी क्वीन को प्रपोज किए जाने के तरीके से नाराज थे। दरअसल मामला किर्गिस्तान का है। 23 वर्षीय पूर्व मिस किर्गिस्तान लज्जत नूर्गोझोएवा के अंकल सदिर जापरोव राष्ट्रपति हैं। नूर्गोझोएवा के मंगेतर अफ्तानदिल सबिरबेकोव ने राष्ट्रपति की भतीजी को प्रपोज करने के लिए सरकारी हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया। इसी वजह से जापरोव नाराज हो गए और उन्होंने अफ्तानदिल के प्रस्ताव की निंदा करते हुए बयान जारी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रपति को उम्मीद थी कि शायद ब्यूटी क्वीन नूर्गोझोएवा को इससे स्थिति का अंदाजा लग जाएगा। हालांकि दो हफ्ते बीतने के बाद भी ब्यूटी क्वीन के मंगेतर ने कोई माफी नहीं मांगी। फिर क्या था, राष्ट्रपति अपना आपा खो बैठे और ड्रग मामले में सबिरबेकोव की गिरफ्तारी का आदेश जारी कर दिया।

भूस्खलन और बाढ़ से जूझ रहा किर्गिस्तान

राष्ट्रपति का ये फैसला उस समय आया, जब किर्गिस्तान भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है। बाढ़ के चलते किर्गिस्तान में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है। सबिरबेकोव की गिरफ्तारी पर राष्ट्रपति ने मीडिया से कहा कि वह पूर्व मिस किर्गिस्तान को प्यार नहीं करता है, बल्कि भविष्य में अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने उनकी भतीजी को प्रपोज किया। किर्गिस्तान में ड्रग्स के मामले में दोषी पाए जाने पर कई वर्षों तक जेल में रहना पड़ सकता है।

विज्ञापन

ब्यूटी क्वीन को प्रपोज करने के वीडियो में कपल को एक ऊंची पहाड़ी पर देखा जा सकता है। यहां पहुंचने के लिए ब्यूटी क्वीन के मंगेतर ने 1 लाख 60 हजार रुपये प्रति घंटे वाले इमरजेंसी हेलिकॉप्टर का उपयोग किया। बावजूद इसके कि किर्गिस्तान में मौसम बेहद खराब है।

विज्ञापन

तख्तापलट के जरिए सत्ता में लौटे सदिर जापरोव

हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद सबिरबेकोव और ब्यूटी क्वीन नूर्गोझोएवा आतिशबाजी के बीच आगे बढ़ते हुए एक मैसेज की ओर देखते हैं, जिस पर लिखा होता है – विल यू मैरी मी? किर्गिस्तान के राष्ट्रपति ने पद संभालते ही सरकारी पैसे के दुरुपयोग पर नकेल कसी है। सदिर जापरोव ने तख्तापलट के जरिए 2020 में सत्ता संभाली थी।

विज्ञापन

नूर्गोझोएवा को प्रपोज किए जाने का वीडियो पूरे किर्गिस्तान में वायरल हो गया। जाहिर है सरकार के खिलाफ लोगों में आक्रोश था, लिहाजा नूर्गोझोएवा को यह वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट करना पड़ा।

इसी महीने किर्गिस्तान के दक्षिणी शहर ओश में बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 4 लोगों की मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान करना पड़ा था। हालिया महीनों में किर्गिस्तान में इसी तरह के मौसम के चलते दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ