'महाजंग' के बीच ईरान को बड़ा झटका, अमेरिका के ताबड़तोड़ हमलों से मचा हाहाकार, IRGC का भी करारा पलटवार

Middle east War: मिडिल ईस्ट में अमेरिका और ईरान की जंग बढ़ती जा रही है. अमेरिकी सेना लगातार ईरान पर हर रोज हमले कर रही है. ईरान की सेना भी पलटवार करते हुए अरब देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रही है.

Middle east War

अमेरिका और ईरान के बीच दूसरी जंग को शुरू हुए 12 दिन बीत गए हैं.

अमेरिका ने लगातार 12वीं रात दक्षिणी ईरान में कई शहरों में ताबड़तोड़ हमले किए हैं, जिसके पलटवार में ईरान ने भी कुवैत में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया. अमेरिका की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने हमलों की पुष्टि की और बताया कि अमेरिका और ईरान में तनाव बढ़ता जा रहा है. बीती रात अमेरिका की सेना ने दक्षिणी ईरान में कई इलाकों और द्वीपों को निशाना बनाया. सिरिक समेत कई शहरों में धमाकों की आवाजें सुनी गई. कमांडर-इन-चीफ के आदेश पर अमेरिकी सेना लगातार ईरान पर हमले कर रही है, जो आगे भी जारी रह सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

जहाजों को डराने धमकाने का अंजाम भुगतेगा

सेंटकॉम के अनुसार, ईरान होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों को डरा धमका रहा है. अमेरिका के हमलों का मकसद ईरान की डराने धमकाने की क्षमता को खत्म करना है. 12 दिन से अमेरिकी सेना ईरान के एयरक्राफ्ट हैंगर, ड्रोन स्टोरेज साइट, सैन्य ऑपरेशन सेंटर और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले कर रही है. 28 फरवरी को जब इजरायल ने ईरान पर हमले किए थे, तब अमेरिका ने बमबारी करके ईरान की सेना को खत्म कर दिया था. उसके बुनियादी ढांचे को ध्वस्त कर दिया था, लेकिन ईरान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता तो अंजाम भुगतना पड़ेगा.

ईरान के कुवैत और बहरीन में ताबड़तोड़ हमले

सेंटकॉम के अनुसार, ईरान भी अमेरिकी सेना के हमलों का जवाब दे रहा है. ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में तेल के टैंकर को निशाना बनाकर मिसाइल दागी और जहाज को नुकसान पहुंचाया. इसके अलावा, बहरीन और कुवैत में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिसके चलते वहां के लाेगों में दहशत फैली रही. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहते हैं कि फिलहाल वे ईरान के साथ बातचीत नहीं करना चाहते. अमेरिका की सेना जल्द ही ईरान के उस इलाके पर बमबारी करेगी, जहां पर ईरान ने संवर्धित यूरेनियम का स्टॉक रखा है, क्योंकि बातचीत से समाधान संभव नहीं.

विज्ञापन

हर मिसाइल के बदले ब्रिज-पावर प्लांट उड़ाएंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस बार ईरान को खतरनाक धमकी दी है. ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर लिखा है कि ईरान ने अब होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों पर गोलीबारी की या मिसाइल अटैक किया तो एक मिसाइल के बदले ईरान के ब्रिज और पावर प्लांट उड़ाए जाएंगे. ईरान होर्मुज स्ट्रेट को इस तरह कंट्रोल नहीं कर सकता, क्योंकि वह समुद्री मार्ग पूरी दुनिया के खुला है और रहेगा. अगर ईरान होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अपनी जिद नहीं छोड़ेगा तो अमेरिकी नौसेना उसकी बंदरगाहों की नाकेबंदी जारी रखेगी, क्योंकि पूरी दुनिया के साथ ईरान भी नुकसान झेले तो इंसाफ होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ