स्टेज गिरा, भगदड़ मची, पैरों तले कुचले गए 9 लोग; मेक्सिको में हुए खौफनाक हादसे का वीडियो वायरल

Mexico Stage Collapsed Video Viral: मेक्सिको में चुनावी रैली का मंच गिरने से भगदड़ मचने से भीषण हादसा हुआ है। वहीं हादसे में करीब 9 लोग मारे गए हैं। 50 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुए। अचानक आए तूफान के कारण स्टेज गिरा, जिसके वीडियो वायरल हो रहे हैं।

Mexico Accident Video Viral Stage Collapsed People Killed Injured Hospitalised

मेक्सिको में चुनावी माहौल के बीच हादसा होने से तनाव का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

Mexico Stage Accident Video Viral: मेक्सिको के उत्तरी हिस्से में बीती रात भीषण हादसा हुआ। चुनावी रैली चल रही थी कि अचानक तूफान आया और तेज हवाएं चलने लगीं। इससे पहले कि लोग तूफान से अपना बचाव कर पाते, स्टेज गिर गया, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान इधर-उधर भागते लोगों के पैरों के नीचे कुचले जाने से 9 लोगों की मौत हो गई।

वहीं 50 से ज्यादा लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। हादसे के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। मेक्सिको के नुएवो लियोन राज्य के सैन पैड्रों गार्सिया में हादसा हुआ, जिसकी पुष्टि नुएवो लियोन के गवर्नर सैमुअल गार्सिया ने भी की। वहीं राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ने भी चुनावी रैली में हादसा होने की पुष्टि की और ट्वीट करके मृतकों-घायलों के प्रति संवेदना जताई।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हादसे में घायल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको में 2 जून को नई सरकार चुनने के लिए चुनाव होना है। इसलिए देश में चुनावी माहौल बना हुआ है। सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुटे हैं। बीती रात सिटीजन मूवमेंट पार्टी की चुनावी रैली चल रही थी। पार्टी के प्रेसिडेंट पद के कैंडिडेट जॉर्ज अल्वारेज जनता को संबोधित कर रहे थे, जो हादसे होते ही अपनी जान बचाकर निकल गए।

हालांकि हादसे में जॉर्ज अल्वारेज और उनके साथ भी घायल हुए हैं, लेकिन उन्हें मामूली चोटें लगी। हादसे के बाद पार्टी ने अपनी चुनावी रैलियां स्थगित कर दीं। वहीं अपने X हैंडल पर ट्वीट करके राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ने हादसे पर शोक जताया। नुएवो लियोन के गवर्नर सैमुअल गार्सिया ने हादसे का वीडियो शेयर कर लोगों से खराब मौसम में घरों में रहने का आग्रह किया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीडिया में दिखाई दे रहा है कि चुनावी रैली चल रही है। भारी संख्या में लोग मौजूद हैं। अचानक तेज हवाएं चल ने लगती हैं। लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर पनाह लेने लगते हैं कि तेज हवाएं तूफान का रूप ले लेती हैं और भरभरा कर स्टेज गिर जाता है। इसके बाद लोगों के चिल्लाने की आवाजें आने लगती हैं। जैसे ही भीड़ छंटती है, दर्द से कराहते लोग पुलिस को मिलते हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ