7000 फीट नीचे आ गिरा प्‍लेन! सिर के बल हो गए यात्री, Plane के भीतर का खौफनाक मंजर सुनकर कांप जाएंगे आप

London Singapore Flight Accident Case Latest Update: लंदन-सिंगापुर फ्लाइट में हादसे के बाद यात्रियों का रिएक्शन सामने आया है। यात्रियों ने प्लेन के भीतर का खौफनाक मंजर बयां किया है। यात्रियों ने बताया कि कैसे एक झटके में विमान 7 हजार फीट नीचे आ गया? हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

singapor

हादसे के बाद सहमे यात्री। फोटो-एक्स

London Singapore Flight: लंदन-सिंगापुर फ्लाइट में टर्बुलेंस के कारण 73 साल के व्यक्ति की मौत हो गई थी। हादसे में 70 से अधिक दूसरे लोग भी घायल हुए। अब यात्रियों ने अपनी आपबीती जाहिर की है। यात्रियों ने बताया कि एक झटके में प्लेन 7 हजार फीट नीचे आ गया। वे सिर के बल हो गए थे। कुछ ही पलों में हुए हादसे ने उनको बुरी तरह डरा दिया था।

विज्ञापन

बोइंग 777-300 ईआर प्लेन ने लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। इस फ्लाइट में कुल 211 यात्री और 18 क्रू मेंबर्स सवार थे। प्लेन को बैंकॉक की ओर डायवर्ट किया गया था। हादसे को 3 भारतीयों ने भी करीब से देखा, जो प्लेन में सवार थे। हादसे में ब्रिटेन के 73 साल के जियॉफ केचन की मौत हो गई थी। थॉर्नबरी म्यूजिकल थियेटर ग्रुप (टीएमटीजी) की ओर से उनकी मौत की पुष्टि की गई है। जहां वे 35 साल तक नौकरी कर चुके थे। बताया जा रहा है कि उनको हादसे के बाद दिल का दौरा पड़ा।

विज्ञापन

विज्ञापन

टर्बुलेंस का कारण हवा के फ्लो में बदलाव माना जा रहा है। जिसके कारण विमान नीचे आया। फ्लाइट एसक्यू 321 ने सोमवार रात 10 बजे उड़ान भरी थी, जिसमें ब्रिटेन के कुल 47 नागरिक मौजूद थे। सिंगापुर जा रहा विमान सफर के 11 घंटे पूरे कर चुका था। सिंगापुर की कुल दूरी हीथ्रो से 13 घंटे की है। यात्री हादसे के समय नाश्ता कर रहे थे। अचानक लोगों को झटका महसूस हुआ। कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिनमें सहमे यात्री, बिखरीं फूड आइटम्स देखी जा सकती हैं। यात्रियों की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सामने आए हैं।

विज्ञापन

बिना किसी चेतावनी के अचानक हुआ हादसा

68 वर्षीय जेरी ने बताया कि उनको चोटें लगी है। आज का दिन उनके लिए सबसे बुरा है। वे बैंकॉक के अस्पताल में दाखिल अपने पोते, बेटी और पत्नी के लिए दुआएं कर रहे हैं। प्लेन के बैंकॉक उतरते ही घायलों को इलाज के लिए दाखिल किया गया है। वे शौच के लिए गए हुए थे। वापस आकर जैसे ही अपनी सीट पर बैठे, अचानक बिना किसी चेतावनी के विमान नीचे की ओर चला गया। वे सहम गए थे। कलाबाजी के कारण उनका और पत्नी का सिर छत से टकरा गया। हादसे के बाद पता लगा कि कई लोगों को चोटें लगी हैं। कर्मचारी घायलों की मदद में जुटे थे। लेकिन कई कर्मचारी खुद घायल हो चुके थे। बाद में फ्लाइट को बैंकॉक की ओर डायवर्ट किया गया।

बेटे की शादी में नहीं जा पाए जेरी

जेरी के अनुसार वे लोग बेटे की शादी में शामिल होने जा रहे थे। लेकिन हादसे के कारण वे समारोह में शरीक नहीं हो सकते। क्योंकि शादी शुक्रवार को है। अब उनको लगभग 5 फ्लाइटें पकड़नी होंगी। जो संभव नहीं है। एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि एक आदमी ने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। हादसे के बाद वह केबिन में जा गिरा। उन्होंने एक फ्लाइट कर्मी की नाक से खून भी बहता देखा। 28 वर्षीय छात्र जफरान आजमीर, एंड्रयू डेविस, आस्ट्रेलियाई टींड्रा तुखुनेन, जोशुआ ने बताया कि अगर लोगों ने सीट बेल्ट न बांधी होती, तो घायलों की तादाद बढ़ सकती थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ