---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

एवरेस्‍ट पर मौत, उतरते वक्‍त रास्‍ता धंसा और गहरी खाई में ‘लापता’ हो गए दो लोग

Everest Summit Accident: एवरेस्ट की चोटी से उतरते समय दो पर्वतारोहियों की मौत होने का मामला सामने आया है। विदेशी सूत्रों ने पुष्टि की है कि एक ब्रिटिश और नेपाली शेरपा की हादसे में मौत हुई है। 21 मई को सुबह ये लोग अपने शिविरों की ओर लौट रहे थे। अचानक हादसे का शिकार हो गए। कई पर्वतारोही नीचे गिरे थे।

---विज्ञापन---

Everest Summit Accident Latest Update: 21 मई को सुबह पौने 5 बजे नीचे उतर रहे पर्वतारोहियों का दल हादसे का शिकार हो गया। माउंट एवरेस्ट के हिलेरी स्टेप में हुए हादसे में दो पर्वतारोहियों की मौत हो गई। कई पर्वतारोही सुबह के समय अपने-अपने शिविरों की ओर लौट रहे थे। शिखर बिंदु के हिलेरी स्टेप के पास अचानक रास्ते का एक हिस्सा ढह गया। जिसके कारण कई लोग नीचे गिर गए। हालांकि समय रहते बचाव अभियान चलाया गया। लेकिन यूके के पर्वतारोही डेनियल पॉल पीटरसन और नेपाल के मकालू के संगखुवासभा के रहने वाले तेनजी शेरपा को नहीं बचाया जा सका।

---विज्ञापन---

नेपाल की राजधानी काठमांडू के सूत्रों के अनुसार दोनों पर्वतारोही ऑपरेशन 8के का हिस्सा थे। जो 13 मई को एवरेस्ट के शिखर के लिए रवाना हुए थे। समिट फोर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से बचाव अभियान चलाया गया। अभियान के लिए गठित टीम की अगुआई नगा तेनजी शेरपा और पासंग शेरपा ने की। पता लगा कि कुछ पर्वतारोही नीचे गिरे थे। जिसके बाद अन्य सभी को सुरक्षित बेस कैंप ले आया गया। लेकिन दो लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:7000 फीट नीचे आ गिरा प्‍लेन! सिर के बल हो गए यात्री, Plane के भीतर का खौफनाक मंजर सुनकर कांप जाएंगे आप

---विज्ञापन---

इससे पहले मई 2019 में भी एवरेस्ट पर आयरिश और ब्रिटिश पर्वतारोही समेत 10 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया था। ये लोग चोटी से 150 मीटर नीचे जा गिरे थे। एवरेस्ट परिवार अभियान की ओर से इनकी मौत को लेकर पुष्टि की गई थी। खराब मौसम के कारण ये लोग नॉर्थ कोल दर्रे पर लौट रहे थे। लेकिन इससे पहले हादसा हो गया। शिखर पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक कई लोगों के शव अभी तक नहीं निकाले जा सके हैं।

First published on: May 22, 2024 11:44 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola