History: 21 लोगों की गोलियां मारकर हत्या, डिप्रेशन में हैवान बने शख्स ने McDonald में किया था नरसंहार

Today History in Hindi: मैकडॉनल्ड के रेस्टोरेंट में भीषण नरसंहार हुआ था। एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग करके 21 लोगों की जान ले ली थी। करीब एक घंटा दहशत फैलाने के बाद स्नाइपर्स ने शख्स को मार गिराया। आइए जानते हैं कि नरसंहार कहां और कब हुआ?

McDonald Massacre 1984 California History of the Day

लोग चीखते चिल्लाते हुए जान बचाने को दौड़े तो गोलियां मार दी गईं।

McDonald Massacre 1984 Memoir: साल 1984 में जहां भारत में दंगे और भीषण नरसंहार हुआ था, वहीं दुनिया के एक और देश में एक शख्स ने सरेआम नरसंहार किया था। कैलिफोर्निया के सैन डिएगो शहर में सैन य्सिड्रो इलाके में खुले बर्गर के मशहूर ब्रांड मैकडॉनल्ड के एक रेस्टोरेंट में नरसंहार हुआ था। 18 जुलाई 1984 को 41 साल के जेम्स ह्यूबर्टी ने 21 लोगों की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन

उसने अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं, जिसमें करीब 19 लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। करीब एक घंटा उसने रेस्टोरेंट को हाईजैक करके रखा, लेकिन इसी बीच कैलिफोर्निया पुलिस के स्नाइपर्स ने उसे मार गिराया, लेकिन रेस्टोरेंट में फायरिंग के बाद खौफनाक मंजर देखने को मिला था। इस नरसंहार को अमेरिकी के इतिहास में एक अकेले शख्स द्वारा किया गया दूसरा सबसे भीषण नरसंहार माना गया, क्योंकि इस नरसंहार से 7 साल पहले लुबी शहर में नरसंहार हुआ था।

विज्ञापन

पत्नी से कहा था, इंसानों का शिकार करने जा रहा

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जेम्स ह्यूबर्टी नामक शख्स ने डिप्रेशन में आकर नरसंहार किया था। उसकी पत्नी एटना ने पुलिस को फोन करके बताया कि उसका पति जेम्स डिप्रेशन में है और वह बंदूक लेकर घर से निकला है। उसने यह भी कहा कि वह अब कभी वापस नहीं आएगा। इसके बाद पुलिस ने जेम्स की तलाश शुरू की तो मैकडॉन्ल्ड में फायरिंग की सूचना कंट्रोल रूम तक पहुंची।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो फायरिंग करने वाला शख्स जेम्स ही निकला। जेम्स की पत्नी एटना ने पुलिस को बताया कि जेम्स जब घर से निकला तो उसने माथा चूमा और कहा कि वह जा रहा है और कभी वापस नहीं आएगा। वह कहां जा रहा है, पूछने पर जेम्स ने जवाब दिया कि वह शिकार करने जा रहा है… इंसानों का शिकार करने। उसने कंधे पर बंदूक टांगी हुई थी।

गोला-बारूद का डिब्बा और चेकर्ड कंबल में लिपटा एक बंडल लेकर वह बेटियों को देखते हुए घर से बाहर निकल गया। एटना ने कुछ दूर तक उसका पीछा किया, लेकिन वह मैकडॉनल्ड के रेस्टोरेंट में जाता दिखा। उसने सोचा कि वह बर्गर खाने गया है तो वह वापस घर लौट आई, लेकिन मैकडॉनल्ड के रेस्टोरेंट में फायरिंग की खबर उसने टेलिविजन पर देखी तो उसके होश उड़ गए और वह तुरंत पुलिस स्टेशन पहुंची।

विज्ञापन

नरसंहार के प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई कहानी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जेम्स पहले बिग बीयर सुपरमार्केट की ओर गया। फिर मैकडॉनल्ड के रेस्टोरेंट की पार्किंग में आया। उसके हाथ में 9 मिलीमीटर लंबी ब्राउनिंग HP सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, एक 9 मिलीमीटर लंबी 3जी कार्बाइन, एक विनचेस्टर 1200, 12-गेज का पंप-एक्शन शॉटगन और प्रत्येक हथियार के लिए गोला-बारूद से भरा एक बॉक्स था। रेस्टोरेंट में कुल 45 लोग थे। रेस्टोरेंट में एंट्री करते ही उसने सबसे पहले जॉन अर्नोल्ड नामक 16 वर्षीय कर्मचारी पर लगभग 15 फीट की दूरी से बंदूक से निशाना साधा।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह देखकर मैनेजर गिलर्मो फ्लोरेस चिल्लाया, लेकिन जेम्स ने ट्रिगर खींचा तो गोली नहीं चली। 22 वर्षीय मैनेजर नेवा केन अर्नोल्ड की तरफ गया, क्योंकि अर्नोल्ड ने इस घटना को मजाक समझा, लेकिन जेम्स ने मैनेजर केन पर निशाना साधने से पहले अपनी बंदूक से छत की ओर गोली दागी और फिर केन को गोली मार दी। यह देखकर रेस्टोरेंट में अफरा तफरी मच गई और फिर जेम्स ने नरसंहार किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ