भयंकर भूकंप से फिर दहली धरती, पापुआ न्यू गिनी में आया 6.9 की तीव्रता वाला Earthquake

भूकंप ने एक बार फिर धरती को दहलाया है। आज पापुआ न्यू गिनी में न्यू ब्रिटेन के पास भूकंप आया, जिससे समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगी। एक बार तो सुनामी आने का खतरा पैदा हो गया था, जिसके लिए अलर्ट भी जारी कर दिया गया था, लेकिन फिलहाल यह चेतावनी वापस ले ली गई है।

Earthquake in Papua New Guinea

भूकंप से धरती एक बार फिर दहली उठी है। ताजा भूकंप पापुआ न्यू गिनी के न्यू ब्रिटेन के पास आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.9 मापी गई। भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठने लगीं और प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने सुनामी आने का अलर्ट जारी कर दिया। हालांकि इस चेतावनी को एक घंटे बाद वापस ले लिया गया और भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली, लेकिन भूकंप के जोरदार झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन

इमरजेंसी अलार्म बजाकर लोगों को सतर्क रहने का संदेश भी सरकार ने दे दिया है। पड़ोसी देशों को भी भूकंप से कोई बड़ा नुकसान या खतरा होने की खबर नहीं मिली है, लेकिन भूकंप उथला था और 5 अप्रैल दिन शनिवार को अलसुबह करीब डेढ़ बजे प्रशांत द्वीप राष्ट्र में 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर आया। इसका केंद्र न्यू ब्रिटेन द्वीप पर किम्बे शहर से 194 किलोमीटर (120 मील) पूर्व में समुद्र तट से दूर मिला।

विज्ञापन

भूकंप के बाद जारी हुई थी सुनामी की चेतावनी

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप आने से पापुआ न्यू गिनी की समुद्र तटीय रेखा के आस-पास कुछ हिस्सों में 1 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठने की चेतावनी दी गई थी। पास के सोलोमन द्वीप के लिए 0.3 मीटर की छोटी लहरों की चेतावनी भी जारी की गई थी, जिसे बाद में वापस ले लिया गया। नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है। न्यू ब्रिटेन द्वीप पर लगभग 500000 लोग रहते हैं।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो ने भी कहा कि पापुआ न्यू गिनी के सबसे करीबी पड़ोसी देश में सुनामी आने का कोई खतरा नहीं है। न्यूजीलैंड के लिए भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। पापुआ न्यू गिनी प्रशांत महासागर के चारों ओर बने ‘फायर ऑफ रिंग पर बसा है, जहां दुनियाभर में सबसे ज्यादा भूकंप आते हैं और ज्वालामुखी गतिविधियां होती हैं। इसलिए इस देश में भूकंप आने का खतरा हर समय बना रहता है। इस देश की सरकार भी भूकंप जैसी आपदाओं से निपटने के लिए हर समय तैयार रहती है, क्योंकि यहां अकसर झटके लगते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ