सोने की हार्ले डेविडसन और बुगाटी, 300 लग्जरी कारें-बाइक; कौन हैं मलेशिया के नए राजा Sultan Ibrahim

Malaysia King Sultan Ibrahim Sikandar: मलेशिया के नए और 17वें राजा के रूप में सुल्तान इब्राहिम ने एक शाही समारोह में शपथ ले ली है। जानें उनके बारे में सब कुछ…

Malaysia King Sultan Ibrahim Sikandar

पद ग्रहण करने की औपचारिकताएं निभाते मलेशिया के नए राजा सुल्तान इब्राहिम सिकंदर

Malaysia King Sultan Ibrahim Sikandar Oath Ceremony: मलेशिया के 17वें राजा के रूप में जोहोर के सुल्तान सुल्तान इब्राहिम सिंकदर ने शपथ ले ली है। आज 31 जनवरी 2024 को मलेशिया के कुआलालंपुर में नेशनल पैलेस में उन्होंने पद ग्रहण समारोह में शपथ ली और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

विज्ञापन

65 वर्षीय सुल्तान इब्राहिम, अल-सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह का स्थान लेंगे, जो राजा के रूप में अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद अपने गृह राज्य पहांग का नेतृत्व करने के लिए लौट रहे हैं। मलेशिया में परंपरा है कि यहां के 9 शाही परिवारों के मुखिया हर 5 साल में बारी-बारी से राजा बनते हैं, जिन्हें ‘यांग डि-पर्टुआन अगोंग’ के नाम से भी जाना जाता है।

विज्ञापन

सुल्तान इब्राहिम का व्यक्तित्व और शाही शौक

रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, सुल्तान इब्राहिम को उनकी स्पष्टवादिता और प्रभावी व्यक्तित्व के लिए जाना जाता है, जो अकसर देश के राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार रखते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है और उनकी अपनी प्राइवेट आर्मी है।

विज्ञापन

सुल्तान इब्राहिम लग्जरी कारों और बाइक्स के शौकीन हैं। उनके पास करीब 300 लग्जरी कारों-बाइक का कलेकशन है, जिनमें सोने की हार्ले डेविडसन और बुगाटी वेरॉन शामिल हैं। सुल्तान इब्राहिम को जानवर पालने का भी काफी शौक है। उनके पास बाघ, शेर और मगरमच्छ जैसे कई विदेशी पालतू जानवर हैं।

विज्ञापन

पिता के निधन से बाद से जोहोर के शासक

22 नवंबर 1958 को जन्मे, सुल्तान इब्राहिम मलेशिया के सबसे दक्षिणी राज्य जोहोर का शासक हैं, जिसकी सीमा सिंगापुर से लगती है। वे दिवंगत सुल्तान सिकंदर के सबसे बड़े बेटे हैं। सुल्तान के रूप में उनका शासनकाल उनके पिता के निधन के बाद 23 जनवरी 2010 को शुरू हुआ।

उन्होंने मलेशिया और विदेशों में अपनी एजुकेशन पूरी की। उनकी प्रारंभिक शिक्षा जोहोर बाहरू में मकतब सुल्तान अबू बकर के यहां हुई। उन्होंने आर्मी एकेडमी से ट्रेनिंग भी ली, जिनमें रॉयल मिलिट्री अकादमी सैंडहर्स्ट यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं, जिनमें दुनियाभर के शाही परिवारों के बच्चे ट्रेनिंग लेने आते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ