लंदन में खालिस्तान समर्थकों ने सिख रेस्तरां मालिक की कार पर चलाई गोलियां, बलात्कार की धमकी देकर गए
Edited By Bhola Sharma

Harman Singh Kapoor
Edited By Bhola Sharma

Harman Singh Kapoor
London Sikh Restaurant Owner Car Shot Vandalised by Khalistan Supporters: लंदन से बड़ी खबर है। यहां एक सिख रेस्तरां मालिक का दावा है कि उन पर खालिस्तान समर्थकों ने उनकी कार पर फायरिंग की। तोड़फोड़ करते हुए परिवार की महिलाओं के साथ बलात्कार करने की धमकी देकर चले गए। आरोप है कि खालिस्तानियों के खिलाफ मुखर होने के कारण उन्हें धमकियां मिल रही थीं। हालांकि उनके इन दावों पर अभी तक लंदन पुलिस का कोई बयान नहीं आया है।
घटना को इनसाइट यूके-2 एक्स अकाउंट के जरिए दुनिया के सामने लाई गई है। एक अकाउंट खुद को ब्रिटिश हिंदुओं और भारतीयों का एक सामाजिक आंदोलन बताता है। जानकारी के अनुसार, पश्चिम लंदन में खालिस्तान समर्थकों ने सिख रेस्तरां मालिक हरमन सिंह कपूर की कार पर गोलियां चलाईं।
यूके के पत्रकार चार्लोट लिटिलवुड ने ने दावा किया कि कपूर के परिवार पर हमला जारी है।वे पुलिस का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि खालिस्तानी चरमपंथियों ने लंदन में उनके वाहन पर गोलीबारी की है। जैसी कि आशंका थी कि कनाडा विवाद ने चरमपंथियों को प्रोत्साहित किया है। हम आने वाले दिनों में और हिंसा देखेंगे।
रिपोर्ट के अनुसार 4 मई को कपूर और उनके परिवार ने आरोप लगाया था कि खालिस्तान आंदोलन के बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करने के बाद उन्हें लगातार ऑनलाइन धमकियां मिल रही हैं।
‼️ 𝐊𝐡𝐚𝐥𝐢𝐬𝐭𝐚𝐧𝐢 𝐄𝐱𝐭𝐫𝐞𝐦𝐢𝐬𝐭𝐬 𝐓𝐡𝐫𝐞𝐚𝐭𝐞𝐧 𝐔𝐊 𝐒𝐢𝐤𝐡𝐬
After the Indian High Commissioner is forced to turn back from the Glasgow Gurudwara, a British Sikh, Harman Singh Kapoor’s car is vandalised by Khalistani extremists in West London.
Harman Kapoor… pic.twitter.com/Y1uhlxT93S
— INSIGHT UK (@INSIGHTUK2) September 30, 2023
दरअसल, कनाडा में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के आरोपों को लेकर गतिरोध जारी है। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंसियों का हाथ होने का आरोप लगाया। हालांकि वे इसका कोई सबूत नहीं दे सके हैं। इस बीच, INSIGHT UK ने यह भी आरोप लगाया कि खालिस्तानी चरमपंथी ब्रिटेन में सिखों को धमकी दे रहे हैं। यह भी आरोप लगाया गया कि हरमन कपूर के परिवार को कई महीनों तक कथित रूप से प्रताड़ित करने के बावजूद कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।
इससे पहले आज सुबह खबर आई थी कि स्कॉटलैंड में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी को गुरुद्वारे में प्रवेश करने से रोक दिया था। इस दौरान उच्चायुक्त और खालिस्तान समर्थकों के बीच नोकझोंक भी हुई थी। ब्रिटेन में भारत के उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि उच्चायुक्त के साथ दुर्व्यहार किया गया। उन्हें धमकी भी दी गई। किसी भी संभावित विवाद को रोकने के प्रयास में उच्चायुक्त ने गुरुद्वारा से जाने का फैसला लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: