Kuwait के अमीर शेख नवाफ का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, गम में डूबा देश

Kuwait Emir Sheikh Nawaf Passed Away : कुवैत के अमीर शेख नवाफ को नवंबर के अंत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से ही यह छोटा मगर तेल संपन्न देश उनके स्वास्थ्य को लेकर समाचार का इंतजार कर रहा था।

Kuwait Flag

Kuwait Flag (Pixabay)

Kuwait Emir Passed Away : कुवैत के अमीर शेख नवाफ अल-अहमद अल-सबह का निधन हो गया है। उन्हें एक मेडिकल इमरजेंसी के चलते नवंबर में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के अनुसार उनके निधन का समाचार चलाने से पहले कुवैत टीवी पर कुरान की आयतें चलाई गईं।

विज्ञापन

शेख नवाफ को साल 2006 में उनके सौतेले भाई शेख सबह अल-अहमद अल-सबह ने क्राउन प्रिंस नामित किया था। इसके बाद साल 2020 में शेख सबह अल अहमद अल सबह के निधन के बाद उन्होंने अमीर के तौर पर शपथ ली थी। शेख नवाफ को अपनी डिप्लोमेसी और क्षेत्र में शांति स्थापित करने के लिए जाना जाता था।

विज्ञापन

इंटीरियर और डिफेंस मंत्री भी रहे

देश का अमीर बनने से पहले उन्होंने कुवैत के इंटीरियर और डिफेंस मंत्री के पद पर भी सेवाएं दी थीं। लेकिन सरकार में उनकी सक्रिय सहभागिता नहीं देखी गई थी। हालांकि वह अमीर पद के लिए एक गैरविवादित चेहरा थे। शेख नवाफ का कार्यकाल मुख्य रूप से घरेलू मुद्दों पर केंद्रित रहा था क्योंकि यह देश कई राजनीतिक विवादों से जूझ रहा था।

विज्ञापन

अब किसे मिलेगी कुवैत की सत्ता

कुवैत के नेताओं का स्वास्थ्य देश में एक संवेदनशील मुद्दा रहा है। इस देश ने महल के दरवाजों के पीछे सत्ता को लेकर आंतरिक संघर्ष खूब देखा है। माना जा रहा है कि शेख नवाफ के सौतेले भाई और कुवैत के उप शासक शेख मेशल अल अहमद अल जबर (83) के हाथों में अब कुवैत की सत्ता आ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ