---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

केरल के इंजीनियर ने लॉकडाउन में बना दिया विमान, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

तिरुवनंतपुरम: यूके में रहने वाले एक मलयाली मैकेनिकल इंजीनियर ने लॉकडाउन में अपना विमान ही बना डाला। इतना ही नहीं वह उसमें परिवार के साथ विभिन्न देशों की यात्रा भी कर आया है। UK-based Kerala engineer builds his own plane in lockdown, travels through Europe with family Read @ANI Story | https://t.co/K4krg1g0DR#UKBasedEngineer #IndigenousAircraft #KeralaEngineerBuildsPlane pic.twitter.com/4aolKEFzhl […]

---विज्ञापन---

तिरुवनंतपुरम: यूके में रहने वाले एक मलयाली मैकेनिकल इंजीनियर ने लॉकडाउन में अपना विमान ही बना डाला। इतना ही नहीं वह उसमें परिवार के साथ विभिन्न देशों की यात्रा भी कर आया है।

---विज्ञापन---

 

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार अशोक थमारक्षण केरल के अलापुझा जिले के रहने वाले है। उन्होंने एक ब्रिटिश नागरिक उड्डयन कंपनी से पायलट का लाइसेंस लिया। एजेंसी को अशोक ने बताया “लॉकडाउन के समय में मुझे एक विमान बनाने का विचार आया। इसके लिए मैंने लंदन में अपने घर में एक अस्थायी कार्यशाला बनाई।
फिर मैंने मई 2019 में विमान पर काम शुरू किया और इसे 21 नवंबर, 2021 को पूरा किया।

---विज्ञापन---

फ्रांस, इटली के लिए उड़ान
आगे उन्होंने बताया “लाइसेंस के लिए, तीन महीने की परीक्षण उड़ान की। इसकी पहली उड़ान 7 फरवरी, 2022 को लंदन में की। यह उड़ान 20 मिनट की थी। इसके बाद मैंने परिवार के साथ जर्मनी, फ्रांस और इटली के लिए उड़ान की। यह उड़ान 6 मई को शुरू की थी।

ट्रैफिक जाम के कारण बनाया
सड़कों पर ट्रैफिक जाम की वजह से अशोक ने अपना विमान बनाने की सोची। अब विमान के साथ वह बिना किसी ट्रैफिक ब्लॉक के एक घंटे में 250 किमी तक की यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने कहा “मैं हमेशा अपने परिवार को विमान में यात्रा पर ले जाना चाहता था। विमान किराए पर लेना बहुत महंगा विकल्प था। मैंने ज्यादातर लॉकडाउन के दौरान विमान बनाया। हमने 4 देशों में उड़ान भरी, और विमान देश भर में उड़ान भरने में सक्षम है,”।

---विज्ञापन---

140000 यूरो की लागत
चार सीटों वाले इस विमान की 140000 यूरो लागत आई है। अशोक ने अपने विमान का नाम “जी दीया” रखा। इसमें जी लंदन में उड़ानों के प्रतीक का प्रतिनिधित्व करता है और ‘दीया’ उनकी छोटी बेटी का नाम है। अशोक की पत्नी अभिलाषा इंदौर की मूल निवासी हैं और लंदन में बीमा क्षेत्र में कार्यरत हैं। अशोक थमारक्षण, बिलरिके, एसेक्स, यूके में रहते हैं।

First published on: Jul 15, 2022 08:03 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola