Vistara Flights की आज आखिरी उड़ान क्यों? एयरलाइन ने किस वजह से लिया ये फैसला

17 सालों से भी ज्यादा ऑपरेशन रहने के बाद Vistara आज अपनी आखिरी उड़ान भरेगी। आइये जानते हैं कि आखिर क्यों एयरलाइन ने ये फैसला लिया।

Vistara

Credit- Vistara

जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 17 साल में फुल सर्विस कैरियर 5 से घटकर 1 रह गए थे। ऐसे में ये मर्जर एयर इंडिया के लिए फायदेमंद रहेगा, क्योंकि इसके बाद डोमेस्टिक और इंटरनेशनल रूट्स पर इसी एयरलाइन्स की प्लाइंट होंगी। आइये इसके बारे में जानते हैं।

क्यों हो रहा है मर्जर

एयर इंडिया का इतिहास बहुत पुराना है। इस की शुरुआत 1932 में जेआरडी टाटा ने की थी, जिसे उस समय टाटा एयरलाइंस के नाम से जाना जाता था। मगर भारत की आजादी के बाद इस एयरलाइन को सरकार ने ले लिया और इसे एयर इंडिया नाम दिया। टाटा ग्रुप को हमेशा से अपनी एयरलाइन की चाह थी , जिसके चलते उन्होंने 2013 में विस्तारा की शुरुआत की।

कुछ समय बात सरकार ने एयर इंडिया के प्राइवेटाइजेशन का फैसला लिया, जिसके बाद टाटा ग्रुप ने इसे खरीद लिया। हालांकि दो एयरलाइन्स को मैनेज करना थोड़ा मुश्किल था। इसके चलते टाटा ग्रुप ने 2022 में दोनों एयरलाइन्स के मर्जर का फैसला किया।

Flight

Flight

एयर इंडिया करेगी संचालन

12 नवंबर से विस्तारा की सारी प्लाइट्स मैनेजमेंट एयर इंडिया करेगी। यहां तक की टिकट बुकिंग भी एयर इंडिया की वेबसाइट से की जाएगी। बता दें कि विस्तारा के कुल 2.7 लाख कस्टमर्स की टिकट को भी एयर इंडिया में ट्रांसफर किया जा रहा है। इसके साथ ही विस्तारा के  लॉयल्टी मेंबर के प्रोग्राम महाराजा क्लब में ट्रांसफर किए जाएंगे।

इस मर्जर के बाद एयर इंडिया फुल-सर्विस और लो-कॉस्ट पैसेंजर सर्विस देने वाली एकमात्र एयरलाइन होगी। इसके साथ ही इंटरनेशनल रूट पर भी इसका दबदबा बढ़ जाएगा।

विस्तारा  की खास बातें

विस्तारा ने कई खास और जरूरी बदलाव किए थे, जिसने एविएशन इंडस्ट्री में धूम मचा दी थी। यह पहली ऐसी एयरलाइन थी, जो उड़ान के दौरान  स्टारबक्स की कॉफी ऑफर करती थी। ये देश की पहली एयरलाइन थी, जिसमें प्लेन की सफाई रोबोट करते थे। इसके अलावा ये अपने कस्टमर्स को वाई-फाई इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा भी देते थे और लॉयल्टी मेंबर्स को फ्री Wi-Fi मिलती थी। एयरलाइन ने अपने पूरे कार्यकाल में  6.5 करोड़ यात्रियों ने उड़ान भरी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ