Israel Hamas War: इजरायल ने उत्तरी गाजा में फिर से गोलीबारी की है, जिससे 100 से अधिक फिलिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई। यह घटना तब हुई, जब लोग खाने का पैकेट लेने के लिए एक ट्रक के पास इकट्ठा हुए थे। फिलिस्तीनी अधिकारियों के अनुसार, उत्तरी गाजा में इजरायली सैनिकों की गोलीबारी में 104 लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इजरायली बलों ने जैसे ही गोलीबारी शुरू की, लोगों में भगदड़ मच गई। कई लोग ट्रक की चपेट में आ गए।
घटना में 700 से अधिक लोग घायल
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि घटना के दौरान 104 लोगों की जान चली गई, जबकि 700 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, इजरायली सैन्य प्रवक्ता ने गुरुवार को कहा कि वे मरने वालों की संख्या की पुष्टि नहीं कर सकते। प्रवक्ता ने बताया कि खाद्य सामग्री लेकर पहुंचे ट्रक भीड़ से घिर गए, जिससे भगदड़ मच गई और लोग कुचले गए। हालंकि, इजरायली रक्षा बल (IDF) के प्रवक्ता डैनियल हरगारी ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने सहायता काफिले पर कोई हमला नहीं किया था, बल्कि हम वहां लोगों की सहायता कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: बिरयानी खाने गए थे, खौफनाक मौत मिली; ढाका में 7 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में 44 मरे
इजरायली बलों के गोलीबारी के बाद मची भगदड़
बता दें कि यह घटना शुक्रवार तड़के पश्चिमी गाजा शहर के हारून अल रशीद स्ट्रीट पर ट्रकों के पहुंचे पर घटित हुई। घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय पत्रकार खादीर अल ज़ानौन ने बताया कि खाने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ जमा हो गई थी। इसी दौरान इजरायली बलों ने गोलीबारी की, जिससे भगदड़ मच गई और लोग ट्रकों की चपेट में आ गए।
इजरायल और हमास के बीच जंग कब से जारी है?
बता दें कि हमास आतंकियों ने पिछले साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला कर हजारों लोगों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि कई लोगों को बंधक बना लिया। इसके बाद इजरायली सेना ने गाजा पर हमला कर हजारों आतंकियों को मौत की नींद सुला दिया। बताया जाता है कि हमास के हमले में इजरायल के 1200 नागरिकों की मौत हुई थी।
यह भी पढ़ें: कनाडा में ‘लापता’ हुई पाकिस्तान एयरलाइंस की एयर होस्टेस, होटल में मिला Thank You PIA लिखा नोट
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
51 mins agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
1 hr agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
2 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
5 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
6 hrs agoLIVE: सांसद संजय सिंह का CEC को खत, सुप्रीम कोर्ट निर्देश लागू करने की मांग
6 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines