Israel Hamas Gaza War : इजराइल और हमास के बीच चल रही जंग के चलते गाजा में लगभग आधी इमारतें और 70 प्रतिशत घर तबाह हो गए हैं। यह जानकारी टाइम्स ऑफ इजरायल ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट का हवाला देते हुए दी है। रिपोर्ट में गाजा पट्टी की सैटेलाइट तस्वीरों का एनालिसिस करके और अन्य रिमोट सेंसिंग तरीकों के आधार पर डाटा निकाला गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षतिग्रस्त इमारतों में फैक्टरियां, पूजा स्थल, स्कूल, शॉपिंग मॉल और होटल हैं। इसे लेकर इजराइल कह चुका है कि गाजा के आतंकी संगठनों ने कई स्कूलों, मस्जिदों और अन्य इमारतों को अपना ऑपरेशनल बेस बनाया था जिन्हें नष्ट करने के लिए किए गए हमलों का असर इन इमारतों पर पड़ा है।
गाजा के केवल 36 अस्पताल चालू हालत में हैं
इसमें यह भी बताया गया है कि गाजा के केवल 36 अस्पताल ऐसे हैं जहां मरीज जा सकते हैं। पानी, बिजली और संचार समेत सबसे बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर नष्ट हो चुका है। यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में पॉलिटिकल साइंटिस्ट रॉबर्ट होप का कहना है कि गाजा का नाम उन शहरों में लिखा जाएगा जो बमों से तबाह हो गए।
उधर, टाइम्स ऑफ इजराइल ने इजराइल की सेना के हवाले से बताया है कि इजराइली एयरफोर्स और नेवी ने गाजा पट्टी में कई टेरर सेल्स और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमला किया है। इसके अनुसार बीते कुछ दिनों के दौरान एयरफोर्स की मदद के साथ गाजा में दर्जनों आतंकी ऑपरेटिव्स का सफाया कर दिया गया है।
हमास के खिलाफ इजराइल की कार्रवाई जारी
इजराइली सैनिकों ने उत्तरी गाजा के बेत लाहिया में ऐसी दो इमारतों को भी तबाह कर दिया है जिनका इस्तेमाल हमास कर रहा था। इस दौरान बड़ी मात्रा में सैन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं जिनमें बम, बंदूकें और कम्युनिकेशन उपकरण शामिल हैं। वहीं, फिलस्तीनियों का कहना है कि दक्षिणी गाजा में स्थित खान यूनिस में भी टैंक से हमला हुआ है और हवाई बमबारी की गई है।
ये भी पढ़ें: डराने वाली हैं बाबा वेंगा की 2024 के लिए भविष्यवाणी
ये भी पढ़ें: इमरान खान क्यों नहीं लड़ पाएंगे पाक का आम चुनाव?
ये भी पढ़ें: मुसलमानों के देश में बन रहा सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर
ये भी पढ़ें: कतर में किस तरह मिली भारत को कूटनीतिक जीत?
संबंधित खबरें
'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
3 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
8 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
15 hrs agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
16 hrs agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
18 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 day agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines