---विज्ञापन---

पुतिन की हत्या से लेकर जैविक हमले तक…बाबा वेंगा ने 2024 के लिए कीं ये भविष्यवाणियां

Baba Vanga 2024 Predictions in Hindi: बाबा वेंगा ने साल 2024 को लेकर कई बड़ी भविष्यवाणियां की थीं। जानते हैं 2024 में क्या-क्या हो सकता है...

Baba Vanga 2024 Predictions in Hindi: बुल्गेरिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। उन्होंने 9/11 हमले और रूस-यूक्रेन युद्ध की सटीक भविष्यवाणी की थी, जोकि बिलकुल सच साबित हुई। उन्होंने साल 2024 को लेकर उन्होंने चौंकाने वाली भविष्यवाणी की थीं। आइए जानते हैं कि बाबा वेंगा के मुताबिक साल 2024 में क्या होने जा रहा है…

व्लादिमीर पुतिन का मर्डर

बाबा वेंगा के मुताबिक, साल 2024 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का मर्डर हो सकता है। भविष्यवाणी में चौंकाने वाली बात यह है कि पुतिन की हत्या उनके ही देश का कोई शख्स करेगा। यानी पुतिन का कोई करीबी ही उनके मौत के घाट उतार सकता है। हाल ही में पुतिन की मौत की अफवाह उड़ी थी। हालांकि इन दावों को खारिज किया जा चुका है।

---विज्ञापन---
Baba Vanga 2024 Predictions

Baba Vanga 2024 Predictions

प्राकृतिक आपदा

इसके अलावा बाबा वेंगा ने नए साल में एक बड़ी प्राकृतिक आपदा की भविष्यवाणी की है। सदियों में एक बार होने वाले ‘ऑर्बिट चेंज’ को लेकर बाबा वेंगा ने कहा था कि हम बड़ी प्राकृतिक आपदा देख सकते हैं। इस प्राकृतिक आपदा में रेडिएशन का खतरा भी बढ़ सकता है। जिससे लाखों जिंदगियां दांव पर लग सकती हैं।

Baba Vanga 2024 predictions

Baba Vanga 2024 predictions

यूरोप में आतंकी हमला

बाबा वेंगा ने 2024 में यूरोप में आतंकी हमला होने की बात कही। इस साल यूरोप में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इस साल एक देश जैविक हथियारों का भी परीक्षण कर सकता है। जैविक हथियार से हमले की भी आशंका जताई गई है। वायरस, बैक्‍टीरिया या फफूंद जैसे संक्रमणकारी तत्‍वों का इस्‍तेमाल कर जैविक हथियार बनाए जाते हैं। इस तरह वायरस के प्रकोप और इंसान के संक्रमित होने से लाखों जान जाने का खतरा होता है।

---विज्ञापन---
Baba Vanga 2024 predictions

Baba Vanga 2024 predictions

आर्थिक संकट

दुनियाभर में नौकरियों में कटौती जारी है। ऐसे में बाबा वेंगा की एक भविष्यवाणी भी सच साबित हो सकती है। बाबा वेंगा ने 2024 में दुनियाभर में आर्थिक संकट की बात कही है। बढ़ते कर्ज, वैश्विक तनाव और पश्चिम से पूर्व की ओर सत्ता परिवर्तन की वजह से वित्तीय संकट हो सकता है।

साइबर हमला

बाबा वेंगा ने साइबर हमले को लेकर भी भविष्यवाणी की है। इसमें पावर ग्रिड और वाटर ट्रीटमेंट जैसी सुविधाओं पर साइबर हमला हो सकता है। इसके साथ ही बाबा वेंगा ने साल 2024 के लिए कुछ सकारात्मक भविष्यवाणी भी कीं। उनका मानना था कि क्वांटम कंप्यूटिंग में महत्वपूर्ण प्रगति हो सकती है। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के उपयोग में भी वृद्धि हो सकती है।

---विज्ञापन---
Baba Vanga 2024 predictions

Baba Vanga 2024 predictions

उन्होंने यह भी दावा किया कि साल 2024 में चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांति आ सकती है। इस साल कैंसर और अल्जाइमर रोग दोनों का इलाज खोजा जाएगा।

5079 में दुनिया के अंत की संभावना

वेंगा ने 2076 में साम्यवाद की वापसी, 2304 में टाइम ट्रैवल और 5079 में दुनिया के अंत की संभावना जताई है। बाबा वेंगा की लगभग 85 फीसदी भविष्यवाणियों पर सच की मोहर लगती है।

---विज्ञापन---

कौन थीं बाबा वेंगा

बाबा वेंगा का पूरा नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा था। उन्हें बाबा वंगा के नाम से जाना जाता है। बाबा वेंगा बुल्गेरियाई रहस्यवादी और उपचारक थीं। एक फकीर के तौर पर जीवन जीने वाली बाबा वेंगा को बाल्कन क्षेत्र का नास्त्रेदमस कहा जाता है। दुनिया के सबसे प्रसिद्ध भविष्यवक्ताओं में बाबा वेंगा का नाम आता है। बाबा वेंगा 5079 साल तक की भविष्यवाणी कर चुकी थीं।

करीब 84 साल की बाबा वेंगा का निधन 1996 में हो गया था। खास बात यह है कि वे 12 साल की उम्र के बाद से ही देख पाने में असमर्थ थीं। इसके बावजूद उन्होंने भविष्य को देख लिया था। कहा जाता है कि महज 12 की उम्र में बाबा वेंगा की आंखें खराब हो गई थीं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Explainer: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान क्यों नहीं लड़ पाएंगे 2024 का चुनाव? ये है बड़ी वजह

First published on: Dec 30, 2023 07:43 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola