World Latest News: आपने मशहूर वैज्ञानिक आइजैक न्यूटन का नाम सुना होगा। न्यूटन ने गुरुत्वाकर्षण के नियम का आविष्कार किया था। उन्होंने ग्रेविटी की रूल बुक लिखी थी, दुनिया के पहले रिफ्लेक्टिंग टेलीस्कोप का आविष्कार भी किया था। न्यूटन के बारे में कम ही लोग जानते होंगे कि उन्होंने दुनिया के खत्म होने को लेकर भी भविष्यवाणी की थी। न्यूटन ने 300 साल पहले एक पत्र लिखकर दुनिया के खत्म होने का दावा किया था। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार प्रसिद्ध भौतिक विज्ञानी ने 1704 में पत्र लिखकर दावा किया था कि 2060 तक दुनिया का अस्तित्व मिट जाएगा।
‘अंत’ के बजाय उन्होंने ‘रीसेट’ शब्द का प्रयोग किया था। लेटर में दावा किया था कि संत और मसीह धरती पर शांति स्थापित करने के लिए 1000 साल के लिए दोबारा लौटेंगे। हैलिफैक्स के किंग्स कॉलेज विश्वविद्यालय के प्रोफेसर स्टीफन डी स्नोबेलन दावा करते हैं कि ईसाई धर्म को मानने वाले न्यूटन ने तबाही की गणना करने के लिए डेनियल की पुस्तक में दी गई तिथियों का उपयोग किया था।
‘बुक ऑफ रिवीलेशन’ में युद्ध का भी जिक्र
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार गणितज्ञ (Mathematician) डेनियल ने ये अनुमान बाइबल की कयामत की धारणाओं के आधार पर लगाए थे। न्यूटन बाइबल के सर्वनाश के दर्शनों, खासतौर से आर्मागेडन की लड़ाई में यकीन रखते थे। इसलिए उन्होंने अपनी भविष्यवाणी बाइबिल के इतिहास के बाद की घटनाओं के आधार पर की थी। इस लेटर ‘बुक ऑफ रिवीलेशन’ के आखिरी अध्याय में एक युद्ध का जिक्र भी किया गया है। लेटर के अनुसार अच्छाई की ताकतों को बुराई की ताकतों (पृथ्वी के राजाओं) से जंग लड़नी है।
यह लड़ाई ही दुनिया के अंत की निशानी होगी। इसके बाद शांति का दौर शुरू होगा। न्यूटन ने अपनी भविष्यवाणी के लिए पुस्तक में दिए गए दिनों को सालों के रूप में गणना के तौर पर इस्तेमाल किया। ये अवधियां 1260 साल की थीं। न्यूटन ने सटीक तारीख जानने के लिए चर्च के खात्मे की तारीख 800 ईस्वी निकाली थी, जब रोमन साम्राज्य बना था। इसमें न्यूटन ने 1260 साल जोड़ दिए, इस हिसाब से 2060 ईस्वी का साल सामने आया। इसी आधार पर न्यूटन ने दुनिया के खत्म होने के लिए 2060 की साल बताई है।