'ईरान के साथ लड़ाई अब खत्म हो चुकी', ट्रंप प्रशासन का बड़ा फैसला, सीजफायर जारी रखने के लिए रखी ये शर्त

गत 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध पर अब ब्रेक लग गया है। ऐसा इसलिए है कि क्योंकि ट्रंप प्रशासन ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की है कि 28 फरवरी को शुरू हुई ईरान के साथ लड़ाई अब समाप्त हो चुकी है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Trump administration
विज्ञापन

ईरान और अमेरिका युद्ध के बीच बड़ी अपडेट सामने आई है। गत 28 फरवरी को शुरू हुए युद्ध पर अब ब्रेक लग गया है। ऐसा इसलिए है कि क्योंकि ट्रंप प्रशासन ने बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप प्रशासन ने घोषणा की है कि 28 फरवरी को शुरू हुई ईरान के साथ लड़ाई अब समाप्त हो चुकी है।

अमेरिका की वॉर पॉवर रिज़ॉल्यूशन के कानून के तहत यह घोषणा ईरान के खिलाफ युद्ध को लेकर अनिवार्य संसद की 60‑दिवसीय अनुमोदन सीमा से ठीक पहले सामने आई है। हालांकि इस आदेश में नौसेना नाकाबंदी का ज़िक्र नहीं है।

Advertisment

प्रशासन ने शर्त रखते हुए बताया कि वॉर पॉवर रिज़ॉल्यूशन के तहत अगर ईरान की ओर से किसी अमेरिकी नौसैनिक जहाज़ पर हमला होता है तो राष्ट्रपति, चीफ‑ऑफ‑कमांडर के रूप में, तुरंत बिना कांग्रेस की पहले से अनुमति के रक्षात्मक सैन्य कार्रवाई का आदेश दे सकते हैं।

FIFA World Cup 2026 पर क्या?

ईरान की भागीदारी की पुष्टि Fifa अध्यक्ष जियानी इन्फैंटिनो ने की है। उनके अनुसार हालिया संघर्ष और राजनीतिक तनाव के बावजूद ईरान 2026 फीफा विश्व कप में हिस्सा लेगा। ईरान को ग्रुप G में रखा गया है, जहां वे Los Angeles में न्यूजीलैंड और बेल्जियम के खिलाफ तथा Seattle में मिस्र के खिलाफ मैच खेलेंगे। Fifa World Cup इस साल 11 जून से अमेरिका, मैक्सिको और कनाडा में आयोजित किया जायेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति Trump ने Fifa प्रमुख को भरोसा दिया है कि ईरानी टीम का स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन

इसके अलावा बताया जा रहा है कि ट्रंप जो भी फैसला लें लेकिन इजरायल को आगे की लड़ाई के लिए तैयार किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में अमेरिका ने इजरायल को 6,500 टन हथियार और सैन्य सामग्री भेजी, दो कार्गो जहाज अशदोद व हाइफा पहुंचे। 28 फरवरी से शुरू युद्ध के 60 दिनों में 1,15,600 टन+ सामग्री पहुंची, औसतन प्रतिदिन 2,000 टन। अमेरिका में नए हमलों पर बहस के बावजूद युद्धस्तर आपूर्ति जारी है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ