Iran Responds America: ईरान ने जल्दी संधि करने के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के अल्टीमेटम का करारा जवाब दिया है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने सऊदी अरब के आसमान में मंडरा रहे अमेरिकी लड़ाकू विमान को जमीन पर गिराने की तस्वीर अपलोड की। साथ ही कैप्शन दिया कि अमेरिका का मिडिल ईस्ट से खदेड़ने का समय आ गया है। सऊदी का तो सम्मान है, लेकिन देखिए जो लोग ईरानियों का सम्मान नहीं करते, उनका हम क्या हश्र करते हैं।
‘होर्मुज स्ट्रेट खोलो, वरना…’, ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी – उड़ा देंगे तेल के कुएं और खार्ग द्वीप
ईरान के नेशनल सिक्योरिटी कमीशन ने योजना बनाई
बता दें कि ईरान में बीते दिन एक हाई प्रोफाइल मीटिंग हुई थी। जिसमें ईरान के नेशनल सिक्योरिटी कमीशन ने पहली बार होर्मुज स्ट्रेट के प्रबंधन की योजना को मंजूरी दी है। यह योजना विश्व के प्रमुख ऊर्जा मार्ग होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान के नियंत्रण को मजबूत करती है, जिससे वैश्विक तेल-गैस की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। योजना के अनुसार ईरान अब होर्मुज स्ट्रेट को उन देशों के लिए ब्लॉक करेगा, जिन्होंने ईरान पर प्रतिबंध लगाया है। होर्मुज स्ट्रेट की सिक्योरिटी को और टाइट किया जाएगा।
इजरायल और अमेरिका के लिए होर्मुज स्ट्रेट ब्लॉक होगी
ईरान की नौसेना के जहाजों के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल स्थापित किए जाएंगे। पर्यावरण संरक्षण संबंधी नियम बनाए जाएंगे। वित्तीय और शुल्क विनियम किया जाएगा। अमेरिकी और इजरायली जहाजों के लिए होर्मुज स्ट्रेट का रास्ता प्रतिबंधित किया जाएगा। ईरान की संप्रभुता की सुरक्षा के लिए सशस्त्र बलों की भूमिका को मजबूत किया जाएगा। ओमान के साथ कानूनी ढांचे पर सहयोग किया जाएगा। इसका मतलब यह है कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को पूरी तरह कंट्रोल कराने का प्लान बना लिया है।
ईरान की स्थिति को लेकर व्हाइट हाउस क्या कहता है?
वहीं अमेरिका में व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलिन लेविट कहती हैं कि ईरान बेशक पब्लिक में बड़ी-बड़ी बातें बोलता रहे, लेकिन ईरान खुद संधिवार्ता के लिए तत्पर है और बातचीत चल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को 10 दिन का समय दिया है। यह ईरान के लिए समझौता करने का सुनहरा मौका है। अगर इस मौके का ईरान इस्तेमाल नहीं करता हे तो फिर अमेरिकी सेना अपना काम करेगी और फिर ईरान का जो हाल होगा, वह आज तक किसी का नहीं हुआ होगा और पूरी दुनिया देखेगी।
संबंधित खबरें
अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
4 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
7 hrs agoUS मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की रिपब्लिकन पिछड़ी, डेमोक्रेट्स को बहुमत
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines