एक और देश की युद्ध की धमकी! ईरान का इरादा बेहद खतरनाक, जानें अमेरिका और भारत पर क्या पड़ेगा असर?

Iran Nuclear Mission: ईरान परमाणु हथियार बनाने में जुट गया है और इसका खुलासा होते ही देश ने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी दी है। भारत पर भी इसका असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Iran on Nuclear Bomb

ईरान चुपके से अपने परमाणु मिशन पर काम कर रहा है।

विज्ञापन

Iran Nuclear Mission Impact on India: गाजा में हमास, लेबनान में हिजबुल्लाह के विनाश और सीरिया में बशर-अल-असद का पतन पूरी दुनिया ने देखा। यमन में हूती विद्रोहियों पर लगातार हमलों से भी सभी वाकिफ हैं। इजरायल पिछले 2 साल से इन देशों पर मौत बनकर मंडरा रहा है। इससे ईरान काफी डरा हुआ है, इसलिए ईरान ने परमाणु मिशन शुरू कर दिया है। परमाण हथियार बनाने शुरू किए हैं।

ऐसी जानकारी सामने आई है कि ईरान गुपचुप तरीके से परमाणु हथियार बना रहा है, जो काफी खतरनाक होंगे। इस मिशन के चलते ईरान अमेरिका और इजरायल को चेतावनी दे चुका है। वहीं ईरान के इस मिशन का असर भारत, इटली, यूक्रेन और रूस पर पड़ सकता है। हालांकि भारत और ईरान के रिश्ते काफी मजबूत हैं और सालों पुराने हैं, लेकिन अगर युद्ध के हालात बने तो उनका असर भारत पर जरूर पड़ेगा। मध्य पूर्व देशों में आपसी संघर्ष बढ़न से भारत में तेल की कीमतों पर असर पड़ सकता है, जिससे भारत की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन

दुश्मन देशों को ईरान से खतरे का हुआ आभास

रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश मीडिया आउटलेट द सन की रिपोर्ट के अनुसार यह जानकारी सामने आई है और दुनिया को ईरान के खतरनाक इरादों के बारे में पता चला। ईरान की प्लानिंग वह परमाणु हथियार बनाने की है, जिसमें 3000 किलोमीटर की रेंज तक हमला करके अपने टारगेट को खत्म करने वाली मिसाइलें तैनात की जा सकें। सैटेलाइट से क्लिक हुई तस्वीरों में 3 स्पॉट्स हाइलाइट हुए हैं, जहां हथियार बनाने का काम चल रहा है।

2 स्पॉट शाहरुद और सेमनान में हैं। तीसरी साइट सोरखेह हेसर है। जब ईरान के परमाणु मिशन का खुलासा हुआ और इन स्पॉट पर चल रहे काम के बारे में पूछा गया तो ईरान ने इसे स्पेस सैटेलाइट लॉन्च साइट बताया, लेकिन सूत्रों से मिली खुफिया जानकारी के अनुसार, यहां स्पेस रॉकेट नहीं परमाणु हथियार बनाए जा रहे हैं। यह जानकारी सामने आते ही ईरान को भी अपने परमाणु मिशन को इजरायल से खतरे का आभास होने लगा है।

विज्ञापन

इजरायल के जरिए मिशन फेल करने का खतरा

रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने अमेरिका और इजरायल को चेतावनी दे दी है। ईरान के विदेश मंत्री अराक्ची ने चेताया है कि अगर अमेरिका और इजरायल ने ईरान के परमाणु मिशन की ओर आंख उठाकर देखा भी तो बहुत बड़ी गलती करेंगे। ईरान उस गलती का मुंहतोड़ जवाब देगा और दुनिया को एक और युद्ध का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

स्काई न्यूज को दिए इंटरव्यू में विदेश मंत्री अराक्ची ने ईरान के इरादे स्पष्ट किए और कहा कि एक गलती पूरी दुनिया के लिए खतरा बन सकती है। दरअसल, ईरान को डर है कि अमेरिका अपने दोस्त देश इजरायल के जरिए उनके परमाणु मिशन का टारगेट करके तहस नहस कर सकता है। वह बेंजामिन नेतन्याहू को हमला करने को कह सकता है। ईरान पर तेल प्रतिबंधों को सख्त कर सकता है। अमेरिका-ईरान के रिश्ते पहले से खराब हैं। अगर अब अमेरिका ने गलती की तो अंजाम भुगतना होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ