Plane Helicopter Crash: 67 मौतों का जिम्मेदार कौन? अमेरिका प्लेन-हेलीकॉप्टर हादसे पर चौंकाने वाला खुलासा

Washington DC Plane Helicopter Crash: अमेरिका के वाशिंगटन DC में पैसेंजर प्लेन और हेलीकॉप्टर की टक्कर में सभी 67 लोग मारे गए है। नदी से शवों के साथ ब्लैक बॉक्स और वॉयस रिकॉर्डर बरामद हो गए हैं, जिसने हादसे का एक सच सामने आया है। आइए जानते हैं…

America Plane Helicopter Crash

America Plane Helicopter Crash

विज्ञापन

Washington DC Plane Helicopter Crash Update: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन DC प्लेन-हेलीकॉप्टर क्रैश में मारे गए 67 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन है? कंसास से वाशिंगटन आ रहा US एयरलाइन्स का CRJ700 बॉम्बार्डियर जेट और मिलिट्री के ब्लैक हॉक (H-60) हेलिकॉप्टर से भिड़ गया। हादसा व्हाइट हाउस से 5 किलोमीटर दूर स्थित रीगन एयरपोर्ट पर हुआ।

टक्कर होते ही प्लेन-हेलीकॉप्टर में आग लग गई और मलबा नीचे बर्फ से जमी पोटोमैक नदी में गिर गया। नदी में प्लेन का मलबा 3 टुकड़ों में मिला। हादसे में पैसेंजर प्लेन में सवार 4 क्रू मेंबर्स समेत 64 लोग और हेलीकॉप्टर में सवार 3 सैन्यकर्मी मारे गए। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने सभी लोगों की मौत होने की पुष्टि कर दी। पेंटागन ने हादसे की जान शुरू कर दी है। 30 शव बरामद कर लिए गए हैं। एयरपोर्ट से भी उड़ानें और लैंडिंग रोक दी गई हैं।

विज्ञापन

ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर मिले

AP और BBC की रिपोर्ट के अनुसार, नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के स्पीकर पीटर नडसन ने बताया कि राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) की टीम ने हादसे का शिकार हुए विमान के कॉकपिट से वॉयस रिकॉर्डर और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर बरामद किया है। गोताखोरों को विमान का ब्लैक बॉक्स भी मिला है। इन तीनों चीजों से खुलासा हुआ है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल से मिलिट्री हेलीकॉप्टर ब्लैक हाक की इंट्रैक्शन हुई थी और हेलीकॉप्टर क्रू को पता था कि एक पैसेंजर प्लेन उनके आसपास है, लेकिन इंट्रैक्शन होने के बावजूद टक्कर कैसे हो गई? ब्लैक बॉक्स से यह पता लगाने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

हाइपोथर्मिया के कारण हुई होगी यात्रियों की मौत

वॉशिंगटन के फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख जॉन डोनेली ने बताया कि प्लेन और हेलीकॉप्टर टक्कर होने के बाद पोटोमैक नदी में गिर गए। नदी बर्फ से जमी है और वाशिंगटन का तापमान जीरो डिग्री के आसपास है। ऐसे में बर्फ से जमी नदी के पानी में गिरे लोग ज्यादा से ज्यादा 20 से 30 मिनट जिंदा रहे होंगे। हाइपोथर्मिया होने के कारण उनकी मौत हो गई होगी। गोताखोरों ने जमे पानी में ही गहराई में जाकर शवों को तलाशा, जिस वजह से उनकी जान को भी खतरा रहा। इसलिए किसी के भी बचने की उम्मीद न के बराबर है। देश के परिवहन मंत्री सीन डफी ने हादसे की जांच के आदेश दिए हैं और रिपोर्ट आते ही दुनिया को बताया जाएगा कि ATC से इंट्रैक्शन होने और गाइडेंस मिलने के बावजूद टक्कर कैसे हुई?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ