---विज्ञापन---

दुनिया angle-right

Bizzare Surgary: 10 लाख में Monalisa जैसी आंखें बना देगा अमेरिका का ये डॉक्टर, बस 15 मिनट में

Eye Colour Change Surgery: प्रयागराज महाकुंभ में वायरल हुई मोनालिसा जैसी आंखें लोग बनवा सकते हैं। एक सर्जरी कराकर अपनी आंखों का रंग बदलवा सकते हैं। अमेरिका के एक डॉक्टर यह कारनामा कर सकते हैं और इसके बारे में उन्होंने एक वीडियो शेयर करके बताया है।

---विज्ञापन---

Cost of Surgery to Change Eyes Colour: प्रयागराज महाकुंभ में माला बेचने आई लड़की मोनालिसा खूब वायरल हुई थी, क्योंकि उसकी आंखें बेहद खूबसूरत थीं। उसकी नीली कांच जैसी आंखें देखने के लिए लोग स्पेशली उसके पास आते थे। उसके साथ फोटो क्लिक कराते और वीडियो बनाते थे। क्या आप भी उसके जैसी आंखें चाहते हैं?

क्या आप भी अपनी आंखों का रंग बदलवाना चाहते हैं तो अमेरिका के लॉस एंजिल्स में रहने वाले आंखों के विशेषज्ञ डॉ. ब्रायन बॉक्सर वाचलर इस ख्वाहिश को पूरा कर सकते हैं। इसके लिए वे 10 रुपये चार्ज करते हैं। आंखों का रंग बदलने के लिए केराटोपिगमेंटेशन नामक कॉस्मेटिक सर्जरी की जाती है, जिसमें कॉर्निया में पिगमेंट का इंजेक्शन लगाकर आंख का रंग बदल दिया जाता है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

कलर इंजेक्ट करने से नेचुरल कलर ढक जाता है

डॉ. ब्रायन बॉक्सर वाचलर के TikTok पर 3.4 मिलियन और Instagram पर 319000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वे लोगों की आंखों का रंग जिंदगीभर के लिए बदलने में माहिर हैं। वह हर बार सर्जरी करने से पहले और सर्जरी करने के बाद रिजल्ट के वीडियो शेयर करते हैं। अपने काम के पहले और बाद के परिणाम दिखाने वाले वीडियो शेयर करते हैं।

---विज्ञापन---

उन्होंने एक वीडियो शेयर करके कुछ लोग दिखाए, जिन्होंने अपनी आंखों का रंग उनसे बदलवाया। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में सर्जरी के बारे में बताया। उन्होंने लिखा कि केराटोपिगमेंटेशन नामक कॉस्मेटिक सर्जरी करके कॉर्निया में पिगमेंट इंजेक्ट करते हैं, जिससे आंख का रंग बदला जाता है। सर्जरी से कॉर्निया हमेशा के लिए साफ से अपारदर्शी हो जाता है और आईरिस का नेचुरल कलर ढक जाता है।

 

---विज्ञापन---

एक आंख का रंग बदलने की फीस 5 लाख रुपये

डॉ. ब्रायन ने बताया कि सर्जरी में हर आंख के लिए लगभग 15 से 20 मिनट का समय लगता है। सुन्न करके सर्जरी की जाती है, इसलिए दर्द नहीं होता, लेकिन यह कॉस्मेटिक सर्जरी सस्ती नहीं है। इसकी लागत प्रति आंख 6000 डॉलर (लगभग 5 लाख रुपये) है। कुल मिलाकर 12000 डॉलर (10 लाख रुपये) सर्जरी पर खर्च होंगे। सर्जरी बहुत सुरक्षित है।

---विज्ञापन---

आंखों की रोशनी को भी कोई नुकसान नहीं पहुंचता। कभी-कभी खुजली हो सकती है, लेकिन यह अस्थायी है। कॉर्निया में एक गोलाकार सुरंग बनाने के लिए लेजर का इस्तेमाल किया जाता है। कॉर्निया के किनारों पर इंक इंजेक्ट करते हैं। रंग में बदलाव तुरंत होता है और इसे ठीक होने में सिर्फ एक दिन लगता है। हरा, नीला, गोल्ड, स्टील ग्रे और ऑलिव ग्रीन कोई भी रंग आंखों का करवाया जा सकता है।

First published on: Jan 31, 2025 11:52 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola