Plane Crash के खौफनाक वीडियो! फिलाडेल्फिया में एयर एंबुलेंस में भीषण अग्निकांड से 7 लोगों की मौत

Philadelphia Air Ambulance Crash: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में एयर एंबुलेंस क्रैश होने के बाद भड़की आग के वीडियो वायरल हो रहे हैं। प्लेन क्रैश के बाद आग का गोला बन गया और उसमें सवार सभी 6 लोग मारे गए। हादसे की चपेट में आने से सड़क पर खड़ा शख्स भी मारा गया।

Philadelphia Air Ambulance Crash

विमान गिरने से सड़क पर बड़ा गहरा गड्ढा बन गया।

Plane Crash Horrible Videos: अमेरिका के पेनसिल्वेनिया के फिलाडेल्फिया शहर में एक बच्चे समेत 6 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रही एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई। छोटा विमान नॉर्थ-ईस्ट फिलाडेल्फिया एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही क्रैश हो गया और शहर के बीचों-बीच एक मॉल के पास गिर गया।

विज्ञापन

प्लेन के सड़क से टकराते ही भीषण आग लग गई। वहीं हादसे में महिला, बच्चे समेत 7 लोग मारे गए। सड़क पर गिरते ही विमान आग का गोला बन गया। इतनी विकराल लपटें निकलीं कि पूरा इलाका खाली कराना पड़ा गया। कई दुकानों, वाहनों और शोरूम को भी नुकसान पहुंचा है। इस हादसे के खौफनाक और डराने वाले वीडियो वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

मॉल के पास बीच बाजार गिरा विमान

ABC न्यूज के अनुसार, फिलाडेल्फिया की मेयर चेरेल पार्कर ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हादसे में विमान में सवार सभी 6 लोग और जमीन पर एक शख्स की मौत हो गई है। नॉर्थ-ईस्ट फिलाडेल्फिया एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद शाम करीब 6:30 बजे लीयरजेट 55 पूर्वोत्तर फिलाडेल्फिया में रूजवेल्ट मॉल के पास क्रैश होकर सड़क पर गिर गया।

विज्ञापन

हादसे में पार्किंग स्थल, सड़कों पर, कारों और घरों में रहने वाले 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों को जीन्स कैंपस के टेम्पल यूनिवर्सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि फिलाडेल्फिया के श्राइनर्स चिल्ड्रेन अस्पताल से बच्ची को रेफर किया गया था। एयर एम्बुलेंस में उसकी मां और 4 क्रू मेंबर्स उसे लेकर उसके देश मैक्सिको जा रहे थे।

विज्ञापन

बच्ची समेत सभी 6 मैक्सिकन की मौत

मेयर चेरेल पार्कर के अनुसार, मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम पार्डो ने फिलाडेल्फिया विमान हादसे में 6 लोगों की मौत होने की पुष्टि की। उन्होंने हादसे में 6 मैक्सिकन लोगों के मारे जाने पर शोक जताया और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मुझे अमेरिका के फिलाडेल्फिया में विमान हादसे में 6 मैक्सिकन लोगों की मौत होने पर दुख है। विदेश मंत्रालय से अनुरोध किया है कि वे पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ