'पड़ोसियों सॉरी, अब हम...' ईरान को गल्फ देशों कतर, सऊदी अरब और UAE की धमकी

Middle East War: ईरान ने माफी मांगने और वापस लेने का खेल खेला तो अरब देश भड़क गए और उन्होंने ईरान को धमकी दे डाली। अरब देशों का कहना है कि ईरान किसी एक से दुश्मनी के चलते कइयों को नुकसान पहुंचा रहा है। इसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ सकता है।

Gulf Countries

ईरान की हरकत देखकर अरब देश भड़क गए हैं।

US Israel Iran War Update: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने पहले गल्फ देशों से माफी मांगी और उन्हें सॉरी कहते हुए अब हमले न करने का ऐलान किया। लेकिन इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के विरोध के बाद उन्होंने माफी वापस ले ली और अरब देशों पर हमले जारी रखे। इससे भड़के अरब देशों कतर, सऊदी अरब और UAE ने ईरान को धमकी दी है कि वह सब्र का इम्तिहान न ले, जवाब देने के लिए मजबूर न करे।

विज्ञापन

कतर के अमीर की राष्ट्रपति ट्रंप से बात

बता दें कि कतर के अमीर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है। इसमें उन्होंने ईरान के हमलों के बारे में चर्चा की। वहीं कतर के अमीर ने साफ-साफ शब्दों में राष्ट्रपति ट्रंप से कहा दिया है कि कतर अपनी संप्रभुता, सुरक्षा और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करेगा। ईरान के खिलाफ सभी जरूरी कदम उठाने में हिचकिचाएगा नहीं। वहीं सऊदी अरब ने भी चेतावनी दी है कि ईरान उन्हें जवाबी कार्रवाई करने के लिए मजबूर न करे।

विज्ञापन

UAE के शेख की भी ईरान को चेतावनी

वहीं दुबई पर ईरान के हमले के बाद UAE के शेख हमदान बिन जायद अल नाहयान ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि हमारे देश की सुरक्षा एक रेड लाइन है और इस रेड लाइन की रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है। देश की संप्रभुता की रक्षा करना फर्ज है। अगर ईरान इसी तरह हमले करके नुकसान पहुंचाता रहा तो हम जवाबी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे। ईरान के हमले से दुबई का टूरिज्म सेक्टर बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

विज्ञापन

ईरान के राष्ट्रपति ने माफी मांगी थी

बता दें कि बीते दिन ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने एक वीडियो जारी करके अरब देशों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि पड़ोसियों सॉरी, अब ईरान अरब देशों पर हमला नहीं करेगा। जब तक अरब देशों में अमेरिका के सैन्य ठिकानों से ईरान पर हमला नहीं होता, लेकिन थोड़ी देर बाद उन्होंने यह माफी वापस ले ली और अरब देशों पर हमले जारी रखे।क्योंकि राष्ट्रपति पेजेशकियन के बयान का IRGC ने विरोध किया और उनमें फूट पड़ गई।

विज्ञापन

राष्ट्रपति की माफी से ईरान में पड़ी फूट

ईरान के कट्टरपंथी और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के कमांडर्स राष्ट्रपति से नाराज हो गए और उन्होंने राष्ट्रपति की माफी मांगने वाली हरकत की निंदा की। IRGC की ओर से बयान जारी किया गया कि अमेरिका अप्रत्यक्ष रूप से अरब देशों में अपने सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल अमेरिका के खिलाफ कर रहा है। इसलिए जवाबी हमले जारी रहेंगे। इसके बाद रातभर सऊदी से लेकर दुबई तक ड्रोन अटैक हुए, जिससे दुबई में एक शख्स की मौत भी हुई।

खबर अपडेट की जा रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ