बच्चों-महिलाओं की खींचता था नग्न तस्वीरें, बेहोश कर बनाता था संबंध, डॉक्टर के घर में मिले 13000 अश्लील Video

Indian Doctor Arrested In US : अमेरिका में एक भारतीय डॉक्टर गिरफ्तार किया गया। उस पर महिलाओं की नग्न तस्वीरें खींचने और वीडियो बनाने का आरोप है। वह बेहोश कर महिलाओं से भी यौन संबंध बनाता था। इसे मामले में पुलिस के हाथ पुख्ता सबूत लगे हैं।

Haryana Crime News

Indian Doctor Arrested In US : धरती पर डॉक्टर को भगवान का दूसरा रूप माना जाता है। अगर डॉक्टर नहीं होते तो मरीजों का इलाज संभव नहीं था और मानव जीवन संकट में पड़ जाती। अमेरिका में एक ऐसे डॉक्टर को गिरफ्तार कर जेल में रखा गया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। डॉक्टर अपने पेशे का गलत फायदा उठाकर बच्चों और महिलाओं की नग्न तस्वीरें और वीडियो बनाता था। साथ ही उस पर यौन उत्पीड़न का भी आरोप लगा है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

विज्ञापन

अस्पताल और घर में छिपाकर लगा रहे थे कैमरे

विज्ञापन

40 वर्षीय भारतीय डॉ. ओमैर एजाज अमेरिका में पिछले कई सालों से सैकड़ों बच्चों और महिलाओं की नग्न तस्वीरें खींचता था और उनका वीडियो भी बनाता था। इस मामले में पुलिस ने उसे 8 अगस्त को गिरफ्तार किया। उसने बाथरूम, चेंजिंग रूम, अस्पताल के कमरे और यहां तक ​​कि अपने घर में भी कई जगहों पर छिपाकर कैमरे लगा रखे थे।

विज्ञापन

पत्नी ने डॉक्टर को पकड़ा

डॉक्टर की पत्नी ने उसकी काली करतूत का खुलासा किया। पत्नी को बच्चों और महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो मिले। फिर उन्होंने इन सामग्री को पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तारी से पहले डॉक्टर का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। डॉक्टर बेहोश कर या फिर सो रही महिलाओं के साथ यौन संबंध बनाता था।

विज्ञापन

डॉक्टर के घर में मिलीं ये सामग्रियां

विज्ञापन

इसे लेकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले की पूरी जांच में अभी महीनों लगेंगे। पुलिस ने जब डॉक्टर के घर में सर्च अभियान किया तो वहां से कंप्यूटर, फोन, 15 डिवाइस और एक हार्ड ड्राइव में 13,000 अश्लील वीडियो मिले। पुलिस सभी सामाग्री की जांच पड़ताल कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ