भारतीय सेना ने 3 बड़े आतंकियों को मिट्टी में मिलाया, ठिकानों को भी किया जमींदोज

India-Pakistan Tension: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान की गोद में बैठे 3 बड़े आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया। सेना ने इसके साथ आतंकियों के 9 ठिकानों को भी जमीदोंज कर दिया है।

india pakistan tenasion, operation sindoor, pak terrorist

ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के 3 बड़े आतंकी ढेर

India-Pakistan Tension: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान की गोद में बैठे 3 बड़े आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया। सेना ने इसके साथ ही आतंकियों के 9 ठिकानों को भी जमींदोज कर दिया। भारत के इस एक्शन से पाकिस्तान सरकार के साथ वहां की सेना को भी मुंह की खानी पड़ी है। शनिवार को भारतीय सेना के अफसरों ने यह जानकारी साझा की है।

विज्ञापन

मुंबई हमलों में शामिल था मुदस्सर खादियान खास

भारतीय सेना के अफसरों ने जानकारी देते हुए बताया कि मारे गए आतंकवादियों में मुदस्सर खादियान खास उर्फ अबू जुंदाल भी शामिल था। बताया जा रहा है कि आतंकी को मुदस्सर और अबू जुंदाल के नाम से भी जाना जाता था। वह लश्कर-ए-तैयबा का वरिष्ठ कमांडर था। खादियान, जो पंजाब के मुरीदके में मरकज तैयबा का प्रमुख था, वैश्विक आतंकवादी संगठन में एक प्रमुख व्यक्ति था। उसकी मौत लश्कर-ए-तैयबा की संचालन क्षमताओं के लिए एक बड़ा झटका है, जो 2008 के मुंबई हमलों सहित भारत में कई हमलों में शामिल होने के लिए जाना जाता है।

विज्ञापन

पाक सेना ने आतंकी को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

मुदस्सर खादियान खास उर्फ अबू जुंदाल को पाकिस्तानी सेना ने जनाजे की नमाज से पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया था। साथ ही पाक सेना प्रमुख और पंजाब की सीएम मरियम नवाज की ओर से उसे पुष्पांजलि भी अर्पित की गई थी। इस दौरान आतंकी जनाजे की नमाज आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के सदस्य हाफिज अब्दुल रऊफ ने पढ़ाई थी।

आतंकी मरकज सुभान अल्लाह का प्रभारी था हाफिज जमील

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर ऑपरेशन के दौरान दूसरे बड़े आतंकी हाफिज जमील को मारा है। यह आतंकी जैश-ए-मोहम्मद चीफ कुख्यात आतंकी मौलाना मसूद अजहर का सबसे बड़ा साला था। आतंकी हाफिज जमील जैश-ए-मोहम्मद का बड़ा चेहरा था। सेना के अफसरों ने बताया कि आतंकी हाफिज मुहम्मद जमील पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जैश के आतंकी केंद्र मरकज सुभान अल्लाह का प्रभारी था। इसका काम युवाओं को कट्टरपंथ की ओर धकेलना था। वह युवाओं को इस्लाम के नाम पर भड़काता था और आत्मघाती हमले के लिए उनका ब्रेनवॉश करता था। साथ ही हाफिज जमील संगठन के लिए फंडिंग का भी इंतजाम करता था।

विज्ञापन

कंधार हाइजैक का मुख्य षड्यंत्रकर्ता था मोहम्मद यूसुफ अजहर

भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद चीफ कुख्यात आतंकी मौलाना मसूद अजहर का बहनोई भी मारा गया है। इसका नाम मोहम्मद यूसुफ अजहर उर्फ उस्ताद जी उर्फ मोहम्मद सलीम उर्फ घोसी है। यूसुफ पकड़े जाने के डर से बार-बार नाम बदलता रहता था। मोहम्मद यूसुफ अजहर सेना के हमले में मारे गए हाफिज जमील का ही भाई था।

इंटरपोल का रेड नोटिस था जारी

मारा गया आतंकी मोहम्मद यूसुफ IC 814 कंधार हाइजैक का मुख्य षड्यंत्रकर्ता था। साथ यूसुफ आतंकी संगठन के लिए हथियारों की ट्रेडिंग का भी करता था। यूसुफ 1998 में कंधार इंडियन एयरलाइन के विमान के अपहरण से एक वर्ष पहले उस फर्जी पासपोर्ट के आधार पर भारत में घुसा था जिसकी व्यवस्था उसके सहयोगी अब्दुल लतीफ ने की थी। यूसुफ के खिलाफ इंटरपोल का रेड नोटिस जारी था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ