तालिबान जल्द ही PUBG और TikTok पर लगाएगा प्रतिबंध, कहा- ये युवा पीढ़ी को कर रहे गुमराह

PUBG

नई दिल्ली: अफगानिस्तान में तालिबान शासन अगले तीन महीनों के भीतर वीडियो शेयरिंग ऐप टिकटॉक और लोकप्रिय मोबाइल गेमिंग ऐप पबजी पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है। तालिबानी शासन का दावा है कि इन ऐप के जरिए देश के युवा अपने लक्ष्य से भटक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले भी अप्रैल में कट्टरपंथी इस्लामी समूह ने दो ऐप्स को बैन करने की घोषणा की थी। तालिबान के प्रवक्ता इनामुल्ला समांगानी ने कहा कि युवा पीढ़ी को गुमराह होने से रोकने के लिए टिकटॉक और पबजी पर प्रतिबंध आवश्यक था।

अब दूरसंचार विभाग की एक घोषणा का हवाला देते हुए कहा है कि सुरक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधियों और शरिया कानून प्रवर्तन प्रशासन के एक प्रतिनिधि के साथ बैठक के दौरान प्रतिबंध की घोषणा की गई। अब TikTok और PUBG पर प्रतिबंध अगले 90 दिनों में लागू किया जाएगा।

विज्ञापन

उधर, तालिबान के नेतृत्व वाली सरकार ने दूरसंचार और इंटरनेट सेवा देने वालों को निर्धारित समय के भीतर दिशा-निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया है। बता दें कि इससे पहले तालिबान शासन ने देश में संगीत, फिल्मों और टेलीविजन धारावाहिकों सहित मनोरंजन के कई अन्य रूपों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ