वजीराबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई पार्टी के प्रमुख इमरान खान पर आज पंजाब के वजीराबाद में हमला हो गया। हमले में उनके पैर में गोली लगी है। हालांकि, उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और अब उन्हें अस्पताल से घर भी ले आया गया है। इमरान खान पर कंटेनर मार्च के दौरान हमला किया गया। उनको जान से मारने की तैयारी थी। वहीं, इस दौरान का उनका एक वीडियो भी सामने आया है। पीटीआई की ओर से ट्विटर पर डाले गए एक वीडियो में इमरान खान गोली लगने के बावजूद हिम्मत से नजर आ रहे हैं।
अभी पढ़ें – Video: हमलावर का वीडियो आया सामने, बोला- इमरान खान को इस बात पर मार दी गोली
वीडियो में देखा जा सकता है कि इमरान खान हंसते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, आसपास लोग डरे सहमे और चिल्लाते नजर आए। इमरान खान अपने समर्थकों की तरफ हाथ हिलाकर उनका साधुवाद भी कर रहे हैं। उनकी साथ खड़ा शख्स उनके पैर की ओर देखकर चिंतित दिख रहा है, लेकिन इमरान शुरुआत से ही स्टेबल नजर आए।
पीटीआई ने ट्वीट किया, ‘इमरान खान के पैर में गोली लगी थी, लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी हालत स्थिर थी। उन्होंने समर्थकों की तरफ हाथ भी हिलाया।’
अभी पढ़ें – Imran Khan: पाकिस्तान के इन नेताओं को रैली के दौरान मारी गई थी गोली, इमरान रहे खुशनसीब
बता दें कि इस घटना में कई और लोग घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, इमरान खान की PTI पार्टी के एक वर्कर की मौत हो गई है। बताया गया कि जैसे ही इमरान खान पर गोली चलाई गई, वह सामने आ गया और सारी गोली खुद पर ले ली। इमरान पर हमला करने वाले को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
4 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
13 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
14 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
16 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
17 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
18 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines