पाकिस्तान में एक बार फिर से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों ने देशभर में बवाल काटा, जिसकी वजह से शहबाज सरकार को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी. इमरान को जेल में सजा और जेल की कैद को तीन साल पूरे हो चुके हैं, इसी क्रम में बीते बुधवार पूर्व पीएम के समर्थकों ने पाकिस्तान के अलग-अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भी प्रदर्शनकारी चुप नहीं बैठे और उनका प्रदर्शन जारी रहा.
पंजाब और सिंध प्रांतों में प्रदर्शन
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब और सिंध प्रांतों में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई की. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में एक रैली आयोजित की गई, जहां खान की पार्टी ‘पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ’ (पीटीआई) सत्ता में है. पंजाब में पुलिस ने लाहौर, मियांवाली और रावलपिंडी में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और पीटीआई के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया. लाहौर के मॉल रोड पर पुलिस ने खान की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: इंटरनेशनल क्रिकेटर के घर पर पेट्रोल बम से हमला, शेख हसीना की दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए थे शामिल
---विज्ञापन---
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो फुटेज में दंगा नियंत्रण पुलिस को प्रदर्शनकारियों के खिलाफ बल प्रयोग करते हुए दिखाया गया है. कुछ पत्रकारों के साथ भी पुलिस ने कथित तौर पर मारपीट की, जिसके बाद मीडिया संगठनों ने विरोध जताया. पीटीआई की पंजाब इकाई के महासचिव चौधरी बिलाल एजाज ने कहा कि लाहौर में गिरफ्तार किए गए 25 अन्य लोगों में पार्टी के पांच विधायक भी शामिल हैं.
---विज्ञापन---
इमरान खान के साथ खड़े रहने का संकल्प
उन्होंने कहा, 'दमन, उत्पीड़न और फासीवाद के इस दौर के बावजूद पंजाब में बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने विरोध रैलियां निकालीं और इमरान खान के साथ खड़े रहने का संकल्प लिया.' पीटीआई के अनुसार, मियांवाली, रावलपिंडी और पंजाब के अन्य हिस्सों में उसके कम से कम 50 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश अब पाकिस्तान बना, ये वो देश नहीं जिसके लिए लड़े थे आजादी की लड़ाई – रोते हुए बोलीं शेख हसीना
---विज्ञापन---