इंटरनेशनल क्रिकेटर के घर पर पेट्रोल बम से हमला, शेख हसीना की दिल्ली प्रेस कॉन्फ्रेंस में हुए थे शामिल

बांग्लादेश के स्टार क्रिकेटर और अवामी लीग के पूर्व सांसद शाकिब अल हसन के पैतृक घर पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया. हमलावरों ने रात के अंधेरे में पथराव, तोड़फोड़ की और आग लगाने की नीयत से पेट्रोल बम फेंके. यह हिंसा नई दिल्ली में शेख हसीना की वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाकिब के शामिल होने के तुरंत बाद हुई.

Shakib Al Hasan, Sheikh Hasina, Bangladesh News, Magura House Attack, Foreign Correspondents Club Delhi

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व सांसद शाकिब अल हसन का पैतृक आवास बुधवार रात बड़े हमले का शिकार हो गया. बांग्लादेश के मागुरा शहर स्थित केशबमोर इलाके में मौजूद उनके घर पर अज्ञात उपद्रवियों के एक समूह ने धावा बोल दिया. यह हमला उस घटनाक्रम के महज कुछ ही घंटों बाद देखने को मिला, जब शाकिब अल हसन नई दिल्ली के ‘फॉरेन कॉरेस्पोंडेंट्स क्लब ऑफ साउथ एशिया’ (FCC) में आयोजित एक बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इस वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत से वर्चुअली जुड़कर मीडिया को संबोधित किया था.

विज्ञापन

स्थानीय मीडिया और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना स्थानीय समयानुसार रात करीब 8:45 बजे हुई. हमलावरों ने घर पर अचानक भारी पथराव शुरू कर दिया, खिड़कियों के कांच तोड़े और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. इसके बाद घर में आग लगाने के इरादे से उपद्रवियों ने पेट्रोल बम फेंके, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.

विज्ञापन

अवामी लीग सरकार के पतन के बाद यह पहला मौका था जब शाकिब अल हसन पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ किसी अंतरराष्ट्रीय मंच पर सार्वजनिक रूप से नजर आए थे. शाकिब पिछले कुछ समय से बांग्लादेश से बाहर ही रह रहे हैं.

विज्ञापन

इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही मागुरा की स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया. पुलिस के अनुसार, हमले के दौरान घर में मौजूद लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर के आसपास सुरक्षा सख्त कर दी गई है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी है. इस घटना के बाद से मागुरा कस्बे में तनाव का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ