मैं अब भी राष्ट्रपति हूं! कोर्ट के अंदर गरजे निकोलस मादुरो, US-वेनेजुएला टकराव पर बढ़ा अंतरराष्ट्रीय तनाव

अदालत में मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को नारंगी जेल यूनिफॉर्म और हथकड़ियों में पेश किया गया, जहां दोनों ने अमेरिका द्वारा लगाए गए ड्रग्स और नार्को-टेररिज्म से जुड़े सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया.

Nicolas Maduro

वेनेजुएला पर अमेरिका की कार्रवाई के बाद राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को न्यूयॉर्क की संघीय अदालत में सोमवार को पेश किया गया. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि निकोलस मादुरो पर अमेरिका में ही मुकदमा चलेगा और वो सुनिश्चित करेंगे कि वेनेजुएला के राष्ट्रपति को कड़ी से कड़ी सजा हो. इस बयान के तहत अब मादुरो को न्यूयॉर्क की अदालत में पेश किया गया, जहां उन्होंने गरजते हुए कहा कि वो अब भी वेनेजुएला के राष्ट्रपति है.

विज्ञापन

हथकड़ी पहने नजर आए निकोलस मादुरो


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अदालत में मादुरो और उनकी पत्नी सीलिया फ्लोरेस को नारंगी जेल यूनिफॉर्म और हथकड़ियों में पेश किया गया, जहां दोनों ने अमेरिका द्वारा लगाए गए ड्रग्स और नार्को-टेररिज्म से जुड़े सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. इसके अलावा मादुरो ने जज के सामने खुद को राजनीतिक रूप से सताया गया व्यक्ति बताया और कहा कि अमेरिका उसकी संप्रभुता पर हमला कर रहा है.

विज्ञापन

17 मार्च को होगी अलगी सुनवाई


मादुरो के वकीलों ने यह भी क्लियर किया कि वे फिलहाल जमानत की मांग नहीं कर रहे, बल्कि सबूतों को लेकर अदालत से पारदर्शी सुनवाई की उम्मीद कर रहे हैं. लंबी जिरह के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 17 मार्च 2026 तय की है. तब तक मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिकी जेल में ही रखा जाएगा.

विज्ञापन

क्या मादुरो को होगी उम्रकैद?


अमेरिकी न्याय विभाग के मुताबिक मादुरो को अगर दोषी पाया गया, तो उन्हें उम्रकैद तक की सजा हो सकती है. आपको बता दें कि अमेरिकी सेना ने 3 जनवरी को ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिजॉल्व के तहत मादुरो को वेनेजुएला की राजधानी काराकस से हिरासत में लिया था. अमेरिका का दावा है कि मादुरो और उनके करीबी लोग लंबे समय से कोलंबियाई विद्रोही समूहों के साथ मिलकर कोकेन की गैरकानूनी तस्करी कर रहे थे और इससे होने वाले पैसों का इस्तेमाल हथियारों की सप्लाई और राजनीतिक नेटवर्क को मजबूत करने के लिए किया जा रहा था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ