इजरायल के कुत्तों को भी मार रहे हमास के आतंकी, किसानों के घरों लगा रहे आग

Hamas Terrorists Killing Dogs in Israel: इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध की कई खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं। युद्ध में अभी तक दोनों ओर से 1600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। गाजा पट्टी पर अभी भी दोनों ओर से हमले जारी हैं। इसी बीच एक नए मामले ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Hamas Terrorists Killing Dogs in Israel, Israel Hamas War, Hamas Terrorist, Israel Hamas War Update
विज्ञापन

Hamas Terrorists Killing Dogs in Israel: इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध की कई खौफनाक तस्वीरें सामने आई हैं। युद्ध में अभी तक दोनों ओर से 1600 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। गाजा पट्टी पर अभी भी दोनों ओर से हमले जारी हैं। इसी बीच एक नए मामले ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हमास के आतंकी इजरायल में लोगों के पालतू कुत्तों को भी मार रहे हैं।

1000 आबादी वाले गांव को बनाया निशाना

न्यूज साइट द मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में एक भयानक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें क्रूर हमास बंदूकधारियों ने एक इजरायली परिवार के घर में घुसकर उनके प्यारे पालतू कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इजराइल-फिलिस्तीनी युद्ध में बेरी इलाके में 1,000 लोगों के एक छोटे किसान गांव पर ताजा हमला किया गया है। हमलों के बाद वहां 100 से अधिक शव मिले हैं।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना

बेरी में घर पर धावा बोलने, परिवार पर हमला करने और घर में आग लगाने से पहले हमास के उग्रवादियों ने कुत्ते को राइफल से गोली मार दी। हमास के एक लड़ाके के हेलमेट से जुड़े गोप्रो कैमरे से इस वारदात को शूट किया। फुटेज में दिख रहा है कि कुत्ता घर से बाहर हमलावरों की ओर आया, जिसके बाद उसे गोली मार दी गई।

विज्ञापन

दोनों से मारे जा चुके हैं इतने आतंकी

लड़ाके परिवार के सामानों पर भी हमला कर रहे हैं। उनके फ्रिज से संतरे का जूस पीते हैं और उसकी अन्य सामग्री खा जाते हैं। बताया गया है कि दोनों ओर से चल रहे संघर्ष में अब तक 1,600 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। बताया गया है कि एक हमास आतंकियों की एक और घटना कैमरे में कैद हुई है। हमास के दो आतंकवादी एके-47 से लैस एक गेट की ओर बढ़ रहे हैं, जो दो-लेन वाली सड़क को रोकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ