'मारा गया हमास का वित्त प्रमुख', इजरायल के पीएम नेतन्याहू का दावा; IDF ने चलाया था स्पेशल ऑपरेशन

खान यूनिस के पश्चिमी हिस्से में एक वाहन को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले में कम से कम दो फिलिस्तीनियों की मौत हुई. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में मुहम्मद अबू अलवान भी शामिल था.

Prime Minister Benjamin

ऑपरेशन का निशाना हमास के वित्तीय ढांचे से जुड़ा एक वरिष्ठ अधिकारी था. (Photo: ANI)

विज्ञापन

इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच इजरायली सेना ने साउथ गाजा के खान यूनिस में एक हमले में हमास के वित्त विभाग के प्रमुख मुहम्मद अबू अलवान को मार गिराने का दावा किया है. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बुधवार को संयुक्त बयान जारी कर इसकी जानकारी दी. इजरायली अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) और शिन बेट ने मिलकर की.

इजरायली लीडर्स ने कहा कि खान यूनिस में की चलाए गए ऑपरेशन का निशाना हमास के वित्तीय ढांचे से जुड़ा एक वरिष्ठ अधिकारी था. पीएम नेतन्याहू और काट्ज ने IDF और शिन बेट की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इजरायल हमास के कमांडरों और उसके वित्तीय स्रोतों को निशाना बनाना जारी रखेगा.

Advertisment

गाजा में हमास के फंडिंग नेटवर्क पर निशाना

गौरतलब है कि इजरायल लंबे समय से हमास के सैन्य ढांचे के साथ-साथ उसके वित्तीय नेटवर्क को भी निशाना बनाता रहा है. इजरायली अधिकारियों का कहना है कि संगठन की गतिविधियों को जारी रखने के लिए वित्तीय संसाधन महत्वपूर्ण हैं और इसलिए फंडिंग चैनलों को तोड़ना सैन्य रणनीति का अहम हिस्सा है. नेतन्याहू और काट्ज ने अपने बयान में कहा कि इजरायल हमास की फंडिंग के सोर्सेज और उसके बुनियादी ढांचे के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा. दोनों नेताओं ने कहा कि हमास को दोबारा अपनी ताकत जुटाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

हमले में दो लोगों की मौत, दो घायल

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, खान यूनिस के पश्चिमी हिस्से में एक वाहन को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हवाई हमले में कम से कम दो फिलिस्तीनियों की मौत हुई. स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में मुहम्मद अबू अलवान भी शामिल था. हमले में दो अन्य लोग घायल हुए हैं. फिलिस्तीनी रेड क्रिसेंट ने भी दो लोगों की मौत और आठ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि अलग-अलग रिपोर्टों में घायलों की संख्या में कम ज्यादा बताई गई है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ