Guyana Fire: गुयाना में स्कूल के छात्रावास में आग लगने से 19 बच्चों की मौत, 20 छात्रों को बचाया

fire in Guyana, school dormitory fire, guyana news, school dormitory fire

Guyana Fire: गुयाना में एक माध्यमिक विद्यालय के छात्रावास में आग लगने से कम से कम 19 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में छह छात्रों राजधानी जॉर्जटाउन में एयरलिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, करीब 20 छात्रों का घटनास्थल से रेस्क्यू किया गया है।

गुयाना फायर सर्विस ने सोमवार को एक बयान में कहा कि केंद्रीय शहर महदिया में छात्रावास की इमारत आग की लपटों में पूरी तरह से घिरी हुई थी। जब दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो आग फैल चुकी थी। उन्होंने बताया कि 14 बच्चों की घटनास्थल पर जबकि पांच छात्रों की मौत अस्पताल में हुई।

आग लगने के कारणों की तलाश जारी

पुलिस संचार विभाग के निदेशक मार्क रामोतार ने कहा कि हादसे में मारे गए 19 छात्रों में से अधिकांश गुयाना के थे।पुलिस और अग्निशमन सेवाओं ने कहा कि वे आग के कारणों का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ेंः Mexico Shootout: मेक्सिको में रेसिंग शो के दौरान गोलीबारी, 10 रेसर की मौत, 9 घायल

पुलिस बल ने एक बयान में कहा कि एक छात्रा घटनास्थल से भागने में कामयाब रही। उसने बताया कि आग लगने के समय वह सो रही थी, लेकिन जब छात्र चीखने लगे तो उसकी नींद खुली और वह घटनास्थल से सुरक्षित बाहर आ गई। छात्रा ने बताया कि उसने सबसे पहले अपने घर के बाथरूम में आग देखी जो धीरे-धीरे इमारत के अन्य हिस्सों में तेजी से फैल गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ