ग्वाटेमाला में बड़ा हादसा, तेज रफ्तार बस खाई में गिरी, 30 लोगों की मौत

Guatemala Bus Accident : मेक्सिको के पास स्थित ग्वाटेमाला में बड़ा हादसा हो गया। एक बस खाई में गिर गई, जिससे 30 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। राहत और बचाव कार्यों में सुरक्षा बलों की टीम जुटी है।

Guatemala Bus Accident

Guatemala Bus Accident

विज्ञापन

Guatemala Bus Accident : ग्वाटेमाला से हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। एक तेज रफ्तार बस खाई में जा गिरी, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया है। इस हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बस में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश में जुटी है।

मेक्सिको के पास स्थित ग्वाटेमाला की राजधानी के उत्तरी प्रवेश द्वार के पुएंते डी बेलिस पुल पर यह हादसा हुआ। एक बस 25 लोगों को लेकर जा रही थी, तभी रास्ते में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस खाई में जा गिरी, जिसमें सवार 75 में से 30 लोगों की जान चली गई। सुरक्षा कर्मी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।

Advertisment

10 लोगों को निकाला बाहर

विज्ञापन

शहर की अग्निशमन सेवा के प्रवक्ता म्यनोर रुआनो ने बताया कि ग्वाटेमाला सिटी में सोमवार को हुए सड़क हादसे में अबतक 30शव बरामद किए जा चुके हैं। बस में फंसे अन्य लोगों को बचाने के प्रयास जारी है। आपातकालीन कार्यकर्ताओं ने बस से 10 घायल लोगों को बाहर निकालने में सफलता प्राप्त की। इन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शोक किया घोषित

ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति बर्नार्डो अरेवाले ने राहत कार्यों में मदद के लिए आपदा एजेंसी और सेना को भेजा। साथ ही उन्होंने देश में तीन दिन के लिए राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि आधी बस गंदे पानी में डूबी नजर आ रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ