Missing Plane Crash: सभी यात्रियों की मौत, समुद्र बर्फ में मिला मलबा, उड़ान भरते ही हो गया था लापता

Plane Crash in Alasaka: अलास्का में लापता हुआ विमान क्रैश हो गया है। विमान का मलबा समुद्री बर्फ में मिला। पानी में शवों की तलाश जारी है। सभी 10 लोगों के मारे जाने की आशंका है। गोताखोरों को बर्फीले पानी में उतारकर बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Plane Crash Alasaka

विमान के मलबे की जांच करते बचाव दल के सदस्य।

विज्ञापन

Missing Plane Crash in Alaska: एक और विमान हादसा हुआ है, जिसमें सवार सभी 10 लोग मारे गए हैं। विमान का मलबा अलास्का में समुद्री बर्फ के ऊपर टुकड़ों में मिला। जमी बर्फ के अंदर शवों की तलाश जारी है। मलबे के अंदर 3 लाशें मिल चुकी हैं। विमान बीते दिन पश्चिम अलास्का के उनालाक्लीत से उड़ान भरते ही लापता हो गया था और इसे नोम शहर में लैंड होना था, लेकिन यह रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गया। UD कोस्ट गार्ड के प्रवक्ता माइक सालेर्नो ने हादसे और इसमें लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विमान क्रैश हुआ है। इसका मलबा मिल गया है। 2 तैराकों को शव तलाशने के लिए बर्फीले पानी के अंदर उतारा गया है। विमान में सवार सभी 9 पैसेंजर्स और पायलट की मौत हो गई है।

 

विज्ञापन

नोम शहर के पास टूटा था संपर्क

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, अलास्का के डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी ने बताया कि बेरिंग एयर का सिंगल-इंजन टर्बोप्रॉप विमान 10 लोगों को लेकर टेकऑफ हुआ था, लेकिन करीब ढाई बजे उड़ी फ्लाइट से अलास्का के शहर नोम के पास संपर्क टूट गया। विमान नोम से 30 मील (48 किलोमीटर) दक्षिण-पूर्व में लापता हुआ था।

लापता होने की जानकारी मिलते ही विमान की तलाश शुरू कर दी गई थी। लास्ट लोकेशन के हिसाब से विमान नोम के तट से टॉपकोक के बीच लापता हुआ, इसलिए उसी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। लापता होने से पहले विमान समुद्र से 19 किलोमीटर दूर था। उस इलाके में हल्का हिमपात, कोहरा और तापमान माइनस 8.3 डिग्री था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ