'पहले अंडा आया या मुर्गी'...बस इतनी सी बात पर दोस्‍त को 15 बार चाकू से गोदा

Indonesia Murder News : दुनिया में पहले अंडा आया या मुर्गी, बस इतनी सी बात पर दोस्त ने दोस्त की हत्या कर दी। आरोपी ने 15 बार चाकू से गोदा। दोनों नशे में थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

boiled egg

दोस्‍त की हत्या।

विज्ञापन

Indonesia Murder News : दुनिया में पहले अंडा आया या मुर्गी? इसे लेकर सालों से सवाल पूछा जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। वैज्ञानिक भी इसका जवाब ढूंढने में लगे हैं। इसे लेकर दोस्तों में विवाद हो गया। इस पर एक दोस्त ने दूसरे दोस्त की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में एक संदिग्ध आरोपी भी पकड़ा गया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

जानें क्यों हुआ था विवाद?

Advertisment

इंडोनेशिया में ‘पहले मुर्गी आई या अंडा’ इस पहेली को सुलझाने के लिए दो दोस्तों के बीच बहस हो गई। फिर दोनों में तीखी नोकझोंक हुई और फिर एक दोस्त दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गया। इस पर दक्षिण-पूर्व सुलावेसी प्रांत के मुना रीजेंसी में डीआर नामक व्यक्ति ने अपने दोस्त कादिर मार्कस को शराब पिलाई और फिर 15 बार चाकू से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बाइक से पीछा कर मारा चाकू

विज्ञापन

स्थानीय मीडिया के अनुसार, डीआर ने मार्कस को शराब पीने के लिए बुलाया था। इस दौरान आरोपी ने कई पहेलियां पूछीं। बहस होने के बाद मार्कस वहां से चला गया। इस पर डीआर ने चाकू लेकर बाइक से उसका पीछा किया और चाकू से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

इस मामले को लेकर स्थानीय पुलिस का कहना है कि चाकू के साथ हत्यारोपी को पकड़ लिया गया है। जब यह घटना हुई तब दोनों नशे में थे। खून से सने कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। अगर वह दोषी पाया गया तो उसे 18 साल तक की जेल हो सकती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ