पेरू के गोल्ड माइंस में लगी भीषण आग, 27 वर्कर्स की मौत
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

नई दिल्ली: पेरू के एक गोस्ड माइंस में भीषण आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि शॉर्ट-सर्किट की वजह से गोल्ड माइन में आग लगी। सोने की खदान में आग लगने की खबर मिलते ही पीड़ित परिवारों के परिजन घटनास्थल पर अपनों की तलाश करने पहुंच गए।
सोने की इस छोटी सी खदान को यानाक्विहुआ चलाता है। बता दें कि यानाक्विहुआ एक छोटे पैमाने की फर्म है। इस घटना को लेकर फिलहाल कंपनी की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। पब्लिक प्रॉसिक्यूटर गियोवन्नी माटोस ने चैनल एन टेलीविजन को बताया कि खदान के अंदर 27 लोग मर गए।
Peru | 27 people dead after a fire broke out in a small gold mine in southern Peru, Reuters reported citing the authorities
— ANI (@ANI) May 7, 2023
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शॉर्ट सर्किट से हुए विस्फोट से खदान के अंदर लगे लकड़ी के खंभे में आग लग गई। इस खदान की गहराई 100 मीटर बताई जा रही है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: