पिता की एक्स की प्राइवेट तस्वीरें एस्कोर्ट साइट पर डालीं, बेटियों ने लिया मां का बदला

World News: इंग्लैंड के याॅर्कशायर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बेटियों ने अपने पिता की एक्स गर्लफ्रेंड के फोटोज और वीडियो एस्कोर्ट साइट पर शेयर कर दी।

Britain News in Hindi

आरोपी दोनों बहनें और उनकी मां

World News in Hindi: इंग्लैंड के याॅर्कशायर वेस्ट से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो बहनों ने अपने पिता की पूर्व बाॅस को अपमानित करने के लिए उसकी नेक्ड फोटोज एक एस्कोर्ट साइट पर डाल दिए। इतना ही नहीं उन्होंने महिला के पति का फोन नंबर भी उसमें जोड़ दिया। मामले का खुलासा होने के बाद दोनों बहनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां सुनवाई पूरी होने के बाद अब कोर्ट दोनों को अगले महीने सजा सुनाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वेस्ट याॅर्कशायर की लीड्स क्राउन कोर्ट में एलेनोर से कबूल किया कि उसने महिला की बिना सहमति के निजी तस्वीरें एस्कोर्ट साइट पर पोस्ट की थी। वहीं एलेनोर की बहन सोफी को भी पुलिस सेवा से आजीवन सस्पेंड कर दिया गया क्योंकि उसने इस काम एलेनोर की मदद की थी।

2015 में हुआ मामले का खुलासा

इस बात का खुलासा 2015 में हुआ जब 57 वर्षीय जियोफ की पत्नी सारा को अंतरंग फोटोज और वीडियो मिले जो महिला ने संबंध बनाते समय उसके पति के साथ शेयर किए थे। बता दें कि ज्योफ और सारा अभी भी साथ रहते हैं। अगस्त से सितंबर 2022 के दौरान ऐलेनोर ने पति की काॅमर्शियल वेबसाइट पर दूसरी महिला के बारे में अपमानजनक कमेंट पोस्ट किए थे।

फोटोज वायरल होने के बाद घबरा गई पीड़िता

वहीं महिला ने अदालत को बताया कि जब उसे पता चला कि उसकी अंतरंग फोटोज इंटरनेट पर वायरल हो रही है तो घबरा गई और मानसिक रूप से परेशान हो गई। वहीं इस मामले में अन्य आरोपी सोफी ब्राउन ने शुरुआत में तो पुलिस के सामने यह मानने से इंकार कर दिया कि उसने महिला की फोटोज इंटरनेट पर शेयर किए हैं, लेकिन जब वह अपने बचाव में कोई सबूत पेश नहीं कर सकी ऐसे में उसने यह करना स्वीकार कर लिया।

छोड़नी पड़ी पुलिस की नौकरी

मामले में जज अब अगले महीने फैसला सुनाएगी। सुनवाई के दौरान जज ने कहा कि यह एक अविश्वनीय घटना थी। उसे जेल भेजा जाएगा। एलेनोर की बहन सोफी को कदाचार का दोषी पाया गया था। जिसके कारण उसे याॅर्कशायर पुलिस में पेट्रोलिंग अधिकारी की नौकरी छोड़नी पड़ी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ